{"_id":"6ab2b656cfea512fd3011ba7","slug":"parineeti-chopra-supports-katrina-kaif-amid-postpartum-trolling-says-body-changes-should-be-celebrated-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिणीति चोपड़ा: 'यह अनपढ़ सोच लगती है', कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, आलोचकों को दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परिणीति चोपड़ा: 'यह अनपढ़ सोच लगती है', कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, आलोचकों को दिया करारा जवाब
Tue, 22 Sep 2026 10:48 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:48 PM IST
सार
Katrina Kaif Trolling: प्रेग्नेंसी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीन कैफ की बॉडी में आए बदलावों के बाद उन्हें कुछ लोगों ने ट्रोल किया था। अब इन ट्रोलिंग्स को लेकर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
कैटरीना की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाल ही में कटरीना कैफ के लिए एक आम सी आउटिंग बहुत खास बन गई। प्रेग्नेंसी के बाद उनके शरीर में आए बदलावों को लेकर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। हालांकि अभिनेत्री ने इस पर कुछ नहीं कहा लेकिन उनके फैंस और सेलेब्स उनके बचाव में आगे आए हैं। अब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी उनका समर्थन किया है।
मुझे यह अनपढ़ सोच लगती है
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने बेटे के जन्म के बाद कैटरीना कैफ के लुक को लेकर हुई ऑनलाइन ट्रोलिंग पर उनका समर्थन किया है।
पीटीआई से बातचीत में परिणीति ने कहा, 'जब कोई महिला के डिलीवरी के बाद शरीर पर कमेंट करता है, तो मुझे यह अनपढ़ सोच लगती है। जैसे आप बाल कटवाते हैं, तो आपके बाल छोटे हो जाते हैं। आप छुट्टी मनाने जाते हैं तो वापस आने पर आपकी स्किन टैन हो जाती है। आप जिम जाते हैं तो आपके एब्स बनते हैं। आपने अपने शरीर के साथ जो किया है, उसका असर नजर आता है और इन सभी चीजों को सेलिब्रेट किया जाता है।'

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसमें नेगेटिव क्या है?
उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन जब आप एक इंसान को जन्म देते हैं, एक बच्चे को दुनिया में लाते हैं, तो शरीर पर उसका निशान क्यों नहीं सेलिब्रेट किया जाता? इसमें नेगेटिव क्या है? मैं किसी महिला को देखकर कहूंगी, ‘ओह माय गॉड, मैं स्ट्रेच मार्क देख पा रही हूं। क्या आपने बच्चे को जन्म दिया है? यह तो बहुत खूबसूरत बात है। आपका बच्चा कैसा है?’ मैं किसी महिला को इसी नजरिए से देखूंगी।'

परिणीति चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा समय नहीं बिताती
परिणीति ने पिछले साल अक्टूबर में अपने बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि वह जानबूझकर सोशल मीडिया से दूर रहती हैं, ताकि नकारात्मकता और ट्रोलिंग से बच सकें।
उन्होंने कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा समय नहीं बिताती हूं, इसलिए मुझे किसी भी तरह की ट्रोलिंग के बारे में पढ़ने का मौका नहीं मिलता। मुझे अपने आसपास या दूसरे लोगों के आसपास हो रही ट्रोलिंग के बारे में भी पता नहीं चलता। सच कहूं तो मुझे ज्यादातर चीजों के बारे में पता ही नहीं होता, क्योंकि मेरे लिए यह सब इतना मायने नहीं रखता। यह समय की बर्बादी है।'
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'दायरा' और 'वाइब' से बेहतर प्रदर्शन कर रही हॉलीवुड की ये फिल्म, जानें मंगलवार का कलेक्शन