उड़ता तीर: कैसे पाकिस्तानी एजेंट बना भारतीय देशभक्त? फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
Udta Teer: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की अपकमिंग एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए ट्रेलर में क्या है खास और कब रिलीज होगी फिल्म।
विस्तार
ट्रेलर में क्या है खास?
दूसरे ट्रेलर में पहले की तरह कॉमेडी, ह्यूमर और एक्शन का तड़का देखने को मिलता है। आयुष्मान का किरदार अपनी याददाश्त खो जाता है और भूल जाता है कि वो एक पाकिस्तानी एजेंट है और खुदको भारतीय देशभक्त समझने लगता है।
आयुष्मान एक-एक कर आतंकवादियों को मारने लगते हैं। वहीं पाकिस्तान की सरकार उनकी इन हरकतों से काफी परेशान होते दिखते हैं। इसके साथ ट्रेलर में काफी कॉमेडी सीन्स भी नजर आते हैं। इस ट्रेलर के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना के अलावा राम कपूर, राहुल बोस, गुलशन ग्रोवर, सुहैल नय्यर, मुकुल देव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, रघुबीर यादव, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे कलाकार हैं।
देखें ट्रेलर-
- 'उड़ता तीर' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज की तारीख 9 अक्तूबर से आगे बढ़ा दी थी।
- अब यह फिल्म 23 अक्तूबर को रिलीज होगी।
- दूसरा ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेट बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें- सोनाली बेंद्रे: शो में माधुरी ने छेड़ा नौवारी साड़ी का जिक्र, अभिनेत्री ने सुनाया माइकल जैक्सन से जुड़ा किस्सा