फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kubbra Sait Defends Govinda Amid Dating Rumours With Komal Rani Swarnkar Says Who Asked You

कुब्रा सैत: 'इस नतीजे पर कौन...', गोविंदा-कोमल रानी के डेटिंग रूमर्स पर एक्ट्रेस का बयान, सुनीता पर कही ये बात

Wed, 30 Sep 2026 03:53 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 30 Sep 2026 03:53 PM IST
सार

Govinda-Komal Rani Dating Rumors: एक्टर गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के बीच बीते कुछ दिनों से डेटिंग के रूमर्स चल रहे हैं। अब इस मामले पर कुब्रा सैत ने बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Kubbra Sait Defends Govinda Amid Dating Rumours With Komal Rani Swarnkar Says Who Asked You
कुब्रा सैत - फोटो : इंस्टाग्राम @kubbrasait

विस्तार

हाल ही में कोमल रानी और गोविंदा को लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया था। इसके बाद सुनीता ने भी एक वीडियो शेयर कर ये आरोप लगाया था कि  उनके जीवन में कुछ राक्षस हैं, जिन्हें खत्म करने के लिए उन्होंने देवी से प्रार्थना की है। अब इस मामले पर कुब्रा सैत ने एक वीडियो शेयर कर गोविंदा का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


इस नतीजे पर कौन पहुंचा?
कुब्रा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा, 'आपने फैन होना कब छोड़ दिया और प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर कब बन गए?' उन्होंने कहा कि वह गोविंदा को बचपन से देखती आई हैं। उनके मुताबिक, गोविंदा 90 के दशक के सबसे बड़े सुपरस्टार, आइकन और लीजेंड में से एक रहे हैं।
विज्ञापन


कुब्रा ने कहा, 'लेकिन आज 2026 में अगर कोई लड़की उनके पास है, अगर वह उनके आसपास है, अगर वह उनके साथ हवा में सांस ले रही है, तो वह ‘मिस्ट्री वुमन’ और ‘अलगेड गर्लफ्रेंड’ बन जाती है। आप मुझे बताइए, इस नतीजे पर कौन पहुंचा?'
विज्ञापन
विज्ञापन

Kubbra Sait Defends Govinda Amid Dating Rumours With Komal Rani Swarnkar Says Who Asked You
कोमल रानी-गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
कब गॉसिप ने गॉसिप होना बंद कर दिया?
उन्होंने आगे कहा कि वह गोविंदा को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानती हैं, लेकिन उनकी मुलाकात सुनीता आहूजा से हुई है। कुब्रा ने सुनीता को 'फनी', 'बेबाक', 'आउटरेजियस' और 'इन्क्रेडिबल' बताया।

हालांकि, उन्हें इस बात से परेशानी है कि सुनीता और ऐसी अफवाहों से जोड़ी जाने वाली हर महिला से बार-बार इन बातों पर सफाई देने की उम्मीद की जाती है, जबकि इन अफवाहों को उन्होंने शुरू ही नहीं किया।

कुब्रा ने सवाल किया, 'आखिर कब गॉसिप ने गॉसिप होना बंद कर दिया और जजमेंट बन गया?' उन्होंने कहा कि वह खुद एक पब्लिक फिगर हैं और उन्हें पता है कि उनकी जिंदगी लोगों की नजरों में रहती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी की निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा का विषय बना दिया जाए।

उन्होंने कहा, 'मेरी जिंदगी बहुत मुश्किल है, लेकिन यह मेरा काम है। फिर आप मेरी निजी जिंदगी को लेकर उसे सार्वजनिक तमाशा क्यों बना रहे हैं? आपसे किसने कहा?'

Kubbra Sait Defends Govinda Amid Dating Rumours With Komal Rani Swarnkar Says Who Asked You
सुनीता, गोविंदा, रानी - फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं के सम्मान पर की बात 
अभिनेत्री ने महिलाओं के सम्मान को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात सिर्फ तब नहीं होनी चाहिए, जब उनके साथ कोई बड़ी या भयानक घटना हो। बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी महिलाओं की पसंद और उनके फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए।

कुब्रा ने कहा, 'एक महिला का रोजमर्रा की जिंदगी में, उसकी रोजमर्रा की पसंद में सम्मान करें और महिलाओं से अपनी सफाई देने के लिए सामने आने को न कहें। किसी ने नहीं कहा।'

Kubbra Sait Defends Govinda Amid Dating Rumours With Komal Rani Swarnkar Says Who Asked You
फिल्म 'रूपा' - फोटो : सोशल मीडिया
फैन होने का मजा लीजिए
उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखने या वायरल वीडियो बनाने से पहले खुद से सवाल करने की अपील भी की। कुब्रा ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी पोस्ट या खबर को देखकर तुरंत भद्दा कमेंट करने या क्लिकबेट के लिए वीडियो बनाने जा रहा है, तो उसे पहले खुद से पूछना चाहिए कि ऐसा करने के लिए उससे किसने कहा है।

आखिर में कुब्रा ने कहा, 'मैं आपको इसका जवाब बताती हूं। किसी ने नहीं कहा। अगर आप कुछ अच्छा नहीं कह सकते, तो कुछ मत कहिए। बस फैन बनिए। फैन होने का मजा लीजिए।'

देखें वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kubbra Sait (@kubbrasait)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed