{"_id":"6aa6bc0cf785f520a009bc80","slug":"hanuman-ansh-box-office-collection-day-38-know-total-earning-of-mirzapur-the-movie-earning-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: छठे वीकएंड पर 'हनुमान अंश' ने फिर दिखाया चमत्कार, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: छठे वीकएंड पर 'हनुमान अंश' ने फिर दिखाया चमत्कार, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' का हाल
Sun, 13 Sep 2026 08:39 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:39 PM IST
सार
Hanuman Ansh Collection: वीकएंड पर 'हनुमान अंश' ने अपने कलेक्शन से एक बार फिर सबको चौंका दिया है। कमाई के मामले में फिल्म ने 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हैवान' को बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पटखनी दी है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हैं। इनमें 'हनुमान अंश', 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हैवान' शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में सबसे पहले रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' है। मगर रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में यह फिल्म सबसे आगे है। इसके आगे 'मिर्जापुर' और 'हैवान' पानी भरती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
हनुमान अंश
- फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 38 दिन हो चुके हैं। कमाई के मामले में यह फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है। आज फिल्म को वीकएंड का जबरदस्त फायदा मिला है।
'हनुमान अंश' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
नीम करौरी बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' को देश ही नहीं विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 236.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 'हनुमान अंश' की खास बात यह है कि यह फिल्म पहले बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं चली। इसके बाद यह फिल्म अचानक चर्चा में आ गई। इस फिल्म का बजट सिर्फ दो करोड़ रुपये बताया जाता है।
फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 38 दिन हो चुके हैं। कमाई के मामले में यह फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है। आज फिल्म को वीकएंड का जबरदस्त फायदा मिला है।
- 38वें दिन फिल्म ने जबरदस्त 18.24 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
- पांचवें हफ्ते में इसकी कमाई 90.25 करोड़ रुपये रही।
- चौथे हफ्ते में इसने रिकॉर्ड 61 करोड़ रुपये कमाए।
- तीसरे हफ्ते में इसने 10.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
- दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई सिर्फ 40 लाख रुपये रही।
- पहले हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- फिल्म का टोटल कलेक्शन 210.37 करोड़ रुपये हो गया है।
'हनुमान अंश' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
नीम करौरी बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' को देश ही नहीं विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 236.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 'हनुमान अंश' की खास बात यह है कि यह फिल्म पहले बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं चली। इसके बाद यह फिल्म अचानक चर्चा में आ गई। इस फिल्म का बजट सिर्फ दो करोड़ रुपये बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की अदाकारी से सजी फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। वीकएंड पर इसकी कमाई में उछाल आया। फिर इसकी कमाई घटी। दूसरे वीकएंड पर फिर से यह फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही है।

- पहले दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
- पहले हफ्ते में इसने 148.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए।
- दसवें दिन खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 9.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- फिल्म का टोटल कलेक्शन 181.40 करोड़ रुपये हो चुका है।
हैवान
- फोटो : यूट्यूब
'हैवान' की पहले दिन की कमाई
पहले वीकएंड पर फिल्म 'हैवान' कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। इस फिल्म ने आज खबर लिखे जाने तक सिर्फ 1.37 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दूसरे दिन इसने 2.50 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी ओपनिंग सुस्त रही थी और इसने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.87 करोड़ रुपये हो चुका है।

मिर्जापुर द मूवी, हनुमान अंश
- फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान अंश' रच रही इतिहास
- इन दिनों 'हनुमान अंश' कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही है।
- जहां 'हैवान' तीसरे दिन सिर्फ 1.37 करोड़ रुपये कमा पाई है, वहीं 'अनुमान अंश' ने 38वें दिन 18.24 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- इसी तरह से 'हनुमान अंश' ने 'मिर्जापुर द मूवी' को बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पटखनी दी है।
- 'हनुमान अंश' के आगे 'मिर्जापुर द मूवी' दसवें दिन सिर्फ 9.95 करोड़ रुपये कमा सकी है।
- इन दोनों फिल्मों के अलावा 'टॉक्सिक' और 'इरुमुडी' जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में लगी हैं, जो 'हनुमान अंश' से मुकाबला नहीं कर सकीं।