फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Eviction Did Aman Gandhi Evicted From Salman Khan Show Uditi Singh Marry Com

बिग बॉस 20: सलमान खान के शो में हुआ बड़ा उलटफेर, घर से बेघर हुआ ये प्रतियोगी?

Sun, 18 Oct 2026 12:36 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 18 Oct 2026 12:36 PM IST
सार

Bigg Boss 20 Eviction: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' से इस हफ्ते एक और सदस्य घर से बेघर होने वाला है। आइए जानते हैं कौन है वो जिसके नाम की चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर हो रही है।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Eviction Did Aman Gandhi Evicted From Salman Khan Show Uditi Singh Marry Com
बिग बॉस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में कब किसका खेल पलट जाए, यह कहना मुश्किल है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली लड़ाई, दोस्ती और एलिमिनेशन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस हफ्ते भी किसी एक प्रतियोगी का शो से पत्ता कटने वाला है और अब उसका नाम भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आ गया है।
विज्ञापन


बीते दिन वीकेंड का वार एपिसोड में देखने को मिला कि होस्ट सलमान खान ने काजी की क्लास लगाई। साथ ही अपने परिवार से जुड़ा किस्सा भी सुनाया था। अब रविवार को शो से एक कंटेस्टेंट बाहर हो जाएगा। इसका एक प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें सलमान उन कंटेस्टेंट्स का नाम बताते हैं, जो खतरे में हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 20 Eviction Did Aman Gandhi Evicted From Salman Khan Show Uditi Singh Marry Com
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
बॉटम थ्री में हैं ये तीन कंटेस्टेंट्स
शो के प्रोमो में देखने को मिला कि सलमान खान उन कंटेस्टेंट का नाम लेते हैं, जिन्हें सबसे कम वोट मिले हैं। इसमें अमन गांधी, मैरी कॉम और उदिति सिंह का नाम शामिल है। आज रविवार को इन्हीं में से कोई एक कंटेस्टेंट बाहर हो जाएगा।
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Eviction Did Aman Gandhi Evicted From Salman Khan Show Uditi Singh Marry Com
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
कौन हुआ 'बिग बॉस 20' से बेघर
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, इस हफ्ते अमन गांधी 'बिग बॉस 20' के घर से बाहर हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बार सबसे कम वोट अमन को ही मिले है। इसके साथ ही होस्ट ने उदिति और मैरी से अपना गेम सुधारने की भी सलाह दी है। हालांकि, अमन बाहर हुए या नहीं इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अब यह आज का एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Eviction Did Aman Gandhi Evicted From Salman Khan Show Uditi Singh Marry Com
बिग बॉस 20 - फोटो : एक्स
काजी की लगाई क्लास
सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार एपिसोड में काजी की क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि गुल्लू और नकुल के बीच जो लड़ाई हुई उसकी वजह काजी ही थे। लेकिन जब लड़ाई हुई, तो वह बस बैठ के देखते रहे। वहीं, होस्ट ने अमन गांधी और उदिति को अपनी दोस्त अरिश्फा खान को सपोर्ट न करने के लिए भी क्लास लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed