फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET MDS Counselling 2026: Choice Filling and Locking Ends Tomorrow, Select Preferred Colleges

नीट एमडीएस काउंसलिंग: चॉइस फिलिंग-लॉकिंग की कल अंतिम तारीख, समयसीमा से पहले कॉलेज और पाठ्यक्रम करें लॉक

Sun, 20 Sep 2026 05:28 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 20 Sep 2026 05:28 PM IST
सार

नीट एमडीएस काउंसलिंग 2026 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया कल समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवार तय समयसीमा से पहले अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन कर चॉइस लॉक कर लें।

विज्ञापन
NEET MDS Counselling 2026: Choice Filling and Locking Ends Tomorrow, Select Preferred Colleges
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट एमडीएस काउंसलिंग 2026 के दूसरे चरण के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 21 सितंबर को खत्म हो जाएगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने इसके लिए चॉइस फिलिंग 16 सितंबर से शुरू की थी, जबकि चॉइस लॉक करने की प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू हुई। काउंसलिंग में पंजीकृत उम्मीदवारों को तय समयसीमा के भीतर अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन कर उसे लॉक करना होगा।
विज्ञापन


दूसरे चरण के तहत सीट आवंटन की प्रक्रिया 21 से 22 सितंबर 2026 तक चलेगी। सीट आवंटन का परिणाम 23 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समयसीमा खत्म होने से पहले अपनी पसंद भरकर लॉक कर दें, ताकि सीट आवंटन में उनके विकल्पों पर विचार किया जा सके।
विज्ञापन

 
इवेंट तारीख
पंजीकरण और भुगतान 15 से 19 सितंबर 2026
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 16 से 21 सितंबर 2026
विकल्प लॉक करने की अवधि 19 से 21 सितंबर 2026
सीट आवंटन प्रक्रिया 21 से 22 सितंबर 2026
दूसरे चरण के सीट आवंटन का परिणाम 23 सितंबर 2026
रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग 24 से 30 सितंबर 2026
शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन और साझाकरण 1 अक्तूबर 2026

चॉइस लॉक करने के बाद उम्मीदवारों की चुनी हुई प्राथमिकताओं के आधार पर सीट आवंटन की प्रक्रिया होगी। दूसरे चरण में सीट आवंटन 21 से 22 सितंबर 2026 तक किया जाएगा और इसका परिणाम 23 सितंबर को जारी होगा। सीट मिलने पर उम्मीदवारों को तय समय में संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट लॉक कैस करें?

  • MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • काउंसलिंग के Choice Filling सेक्शन में जाएं।
  • अपनी पसंद के कॉलेज और MDS पाठ्यक्रम चुनें और उन्हें प्राथमिकता के क्रम में रखें।
  • सभी विकल्पों को एक बार ध्यान से जांच लें।
  • Choice Locking के विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपनी चॉइस लॉक करें।
  • लॉकिंग के बाद चॉइस की कॉपी डाउनलोड कर लें या उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed