फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DTU and IIIT Delhi PhD Admission 2026-27: Check Deadlines and Apply

पीएचडी प्रवेश: डीटीयू और ट्रिपलआईटी दिल्ली में दाखिले की दौड़ शुरू, अभ्यर्थी आठ नवंबर तक करें आवेदन

Sat, 17 Oct 2026 01:26 PM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 17 Oct 2026 01:26 PM IST
सार

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जनवरी 2027 सत्र के 22 विभागों में पीएचडी दाखिले के लिए आवेदन 8 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। वहीं आईआईआईटी दिल्ली में विंटर 2026 पीएचडी दाखिले के लिए 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं, जहां 60 हजार रुपये प्रति माह फेलोशिप दी जाएगी।
 

विज्ञापन
DTU and IIIT Delhi PhD Admission 2026-27: Check Deadlines and Apply
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में जनवरी 2027 सत्र के पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, प्रबंधन और मानवि की सहित विभिन्न विषयों में शोध करने के इच्छुक अभ्यर्थी 8 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिला के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट dtu.ac.in या प्रवेश पोर्टल saarthl.dtu.ac.in/admissions2026_27 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

किन विभागों में दाखिले चल रहे?

विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, एप्लाइड फिजिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स, जैव प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर साइंस, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डिजाइन और पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभागों में दाखिले होंगे।

इसके अलावा दिल्ली स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप और विभिन्न उत्कृष्टता केंद्रों में भी शोध का मौका मिलेगा। पीएचडी में फुलटाइम फेलोशिप, अन्य एजेंसियों की फेलोशिप के साथ फुलटाइम, बिना फेलोशिप फुलटाइम, प्रायोजित और पार्ट टाइम श्रेणियों में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशेवरों के लिए मौका

उद्योगों में कार्यरत पेशेवरों के लिए भी पीएचडी कार्यक्रम उपलब्ध है। दाखिला के लिए यूजीसी नेट, यूजीसी सीएसआईआर-नेट, डीबीटी, आईसीएमआर और आईएआरआई-जेआरएफ की फुलटाइम फेलोशिप प्राप्त अभ्यर्थियों तथा गेट, सीड, नेट और समकक्ष राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले पात्र उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा से छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

ट्रिपलआईटी दिल्ली में पीएचडी आवेदन प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली। ट्रिपलआईटी दिल्ली में विंटर सेशन 2026 के लिए पीएचडी दाखिला की दौड़ शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिला के लिए 15 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। दाखिला के लिए iiitd.ac.in/admission/phd/oct2026 लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा।

संस्थान ने पीएचडी के लिए कंप्यूटेशनल बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, ह्यूमन-सेंटर्ड डिजाइन, गणित और सामाजिक विज्ञान एवं मानवि की विषयों में दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र उम्मीदवारों को फुल टाइम शोध के लिए हर महीने 60 हजार रुपये की फेलोशिप दी जाएगी। संस्थान के डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुमित ने कहा कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed