फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth nabbed by CIA while heading to in-laws' house on a stolen bike.

Delhi NCR News: चोरी की बाइक लेकर ससुराल जा रहा था युवक, सीआईए ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
बिना नंबर की बाइक देखकर पुलिस ने रोका, दिल्ली के मोती नगर से चोरी होने का खुलासा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। सीआईए पुन्हाना की टीम ने चोरी की बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पिनगवां के वार्ड नंबर-10 निवासी रशीद के रूप में हुई है। बिछोर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिछोर पुलिस के अनुसार सीआईए टीम पुन्हाना के सरकारी अस्पताल के सामने गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रशीद चोरी की बाइक लेकर अपनी ससुराल सिंगार की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुन्हाना की ओर से बिना नंबर की बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाइक समेत काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी बाइक के दस्तावेज पेश नहीं कर सका। जांच में बाइक दिल्ली के मोती नगर से चोरी होने की पुष्टि हुई। जांच अधिकारी महावीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article