फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather: Cloudburst on the Kedarnath route...  2,000 pilgrims stranded; storms and rain in northwest India.

मौसम: केदारनाथ मार्ग पर बादल फटा...आवाजाही ठप, दो हजार तीर्थयात्री रोके; उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-बारिश

Sat, 12 Sep 2026 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/रुद्रप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/रुद्रप्रयाग Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Sep 2026 04:00 AM IST
सार

सोनप्रयाग में फिलहाल करीब दो हजार यात्रियों को रोका गया है। दूसरी ओर, बिहार में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है और 15 जिलों में 47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
Weather: Cloudburst on the Kedarnath route...  2,000 pilgrims stranded; storms and rain in northwest India.
केदारनाथ मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बारिश के कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में बृहस्पतिवार देर रात बोल्डर गिरने से आवाजाही ठप हो गई। लोनिवि गुप्तकाशी ने शुक्रवार दोपहर को आंशिक मार्ग खोल दिया है लेकिन रुक-रुककर पत्थर गिरने से कार्य प्रभावित हो रहा है।  सोनप्रयाग में फिलहाल करीब दो हजार यात्रियों को रोका गया है। दूसरी ओर, बिहार में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है और 15 जिलों में 47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और लोनिवि के कर्मचारी मार्ग पर तैनात रहे और रास्ते में फंसे दस-दस तीर्थ यात्रियों के समूहों को गौरीकुंड की ओर रवाना किया। हालांकि बढ़ते खतरे को देखते हुए सोनप्रयाग से आगे यात्रियों को रोक दिया गया। विभिन्न स्थानों पर करीब दो हजार तीर्थयात्री अभी रुके हुए हैं।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट...
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके प्रभाव से 17 सितंबर तक पंजाब, दिल्ली-एनसीआर व राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, जिसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। हरियाणा और चंडीगढ़ में 13 व 14 सितंबर के दौरान भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में बाढ़ की स्थिति और गंभीर, 47 लाख प्रभावित
बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियांे के उफान से राज्य के 15 जिलों में 47.33 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर से तटबंधों पर भारी दबाव है और कई स्थानों पर कटाव व रिसाव की घटनाएं सामने आई हैं। भागलपुर जिले में कम से कम चार स्थानों पर तटबंध टूटने की सूचना मिली है, जहां मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। राज्य के जल संसाधन मंत्री व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने अधिकारियों को तटबंधों की चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed