फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather to change due to a western disturbance rain expected on October 29 minimum temperature reaches 16.2 d

दिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, 29 अक्तूबर को बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री पर पहुंचा

Tue, 27 Oct 2026 04:41 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 04:41 AM IST
सार

राजधानी में मानसून की विदाई के बाद भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अक्तूबर में तीन से चार बार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी और बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Weather to change due to a western disturbance rain expected on October 29 minimum temperature reaches 16.2 d
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मानसून की विदाई के बाद भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अक्तूबर में तीन से चार बार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी और बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्तूबर को राजधानी में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, उत्तर हरियाणा में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसके प्रभाव से राजधानी में दोपहर या दोपहर बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार तड़के आई आंधी और बारिश का असर सोमवार के तापमान पर भी दिखाई दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा।  न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज  की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed