फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six accused arrested in connection with rs 44 lakh robbery case in Delhi's Shahdara

दिल्ली के शाहदरा में 44 लाख की लूट: छह आरोपी गिरफ्तार, 26.41 लाख रुपये और पिस्तौल बरामद

Tue, 27 Oct 2026 03:40 PM IST
Rahul Kumar Tiwari नई दिल्ली, पीटीआई
नई दिल्ली, पीटीआई Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 27 Oct 2026 03:40 PM IST
सार

दिल्ली के शाहदरा में 44 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 26.41 लाख रुपये, पिस्तौल और मैगजीन बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Six accused arrested in connection with rs 44 lakh robbery case in Delhi's Shahdara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने शाहदरा में दिनदहाड़े हुई 44 लाख रुपये की सशस्त्र लूट के मामले में कथित मुख्य आरोपी समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 26.41 लाख रुपये से अधिक की नकदी और एक पिस्तौल बरामद की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार, लूट की वारदात 27 अगस्त को हुई थी। शिकायतकर्ता से बंदूक की नोक पर 44 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया गया था। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सत्यम विश्वकर्मा उर्फ डेविल को 16 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश से प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली लाए जाने के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया। इस दौरान उसने जांचकर्ताओं को उस हथियार तक पहुंचाया, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर लूट में किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 18 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में गोमती कुरवार पुल के पास हलियापुर-कुरवार रोड के किनारे झाड़ियों से पिस्तौल और उसकी मैगजीन बरामद की गई। आरोप है कि फरार होते समय मुख्य आरोपी ने हथियार वहीं फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले में गिरफ्तार अन्य पांच आरोपियों की पहचान प्रणजय तिवारी, सरब तिवारी उर्फ प्रफुल, अम्बरीश तिवारी उर्फ चंचल, गौरव तिवारी और राम जीत के रूप में हुई है। जांच के अनुसार, प्रणजय ने कथित तौर पर अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका निभाई। उसने नकदी ले जाने के समय की जानकारी उपलब्ध कराई, जिससे लूट की वारदात को अंजाम देने में मदद मिली।

आरोप है कि सरब ने प्रणजय का संपर्क वारदात को अंजाम देने वाली टीम से कराया, जबकि अम्बरीश लूट के दौरान मुख्य आरोपी के साथ था। गौरव ने कथित तौर पर आरोपियों के ठहरने की व्यवस्था की, जबकि राम जीत ने भागने के लिए वाहन उपलब्ध कराया और आरोपियों को गिरफ्तारी से बचने में मदद की। जांच के शुरुआती चरण में पुलिस ने 3.90 लाख रुपये बरामद किए थे। इसके अलावा, वारदात में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए थे।

इसके बाद सुल्तानपुर में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी की 19 वर्षीय बहन के कब्जे से 22.51 लाख रुपये और बरामद किए। अधिकारियों के अनुसार, चोरी की नकदी छिपाने में कथित तौर पर मदद करने के आरोप में उसे पाबंद किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक कुल 26,41,500 रुपये बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान उत्तर प्रदेश में लगातार छापेमारी की गई और आरोपियों के साथ-साथ लूटी गई रकम का भी दूसरे राज्यों तक पता लगाने का प्रयास किया गया। मुख्य आरोपी को अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी से संबंधित मामले शामिल हैं। इस मामले में एमएस पार्क थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed