फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tribute to the students who died in the Satya Niketan accident.

सत्य निकेतन हादसा: मृत छात्रों को श्रद्धांजलि, एबीवीपी-एनडीटीएफ का पीजी सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

Thu, 10 Sep 2026 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Sep 2026 02:07 AM IST
सार

एबीवीपी दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। छात्र पढ़ाई के लिए घर से दूर आते हैं, ऐसे में उनके लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Tribute to the students who died in the Satya Niketan accident.
सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और एनडीटीएफ की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। एबीवीपी दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। छात्र पढ़ाई के लिए घर से दूर आते हैं, ऐसे में उनके लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि पीजी संपर्क अभियान के दौरान सामने आने वाली समस्याओं और कमियों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाकर कार्रवाई कराई जाएगी। विद्यार्थियों को वेबसाइट और क्यूआर कोड के जरिए पीजी सुरक्षा सेल्फ ऑडिट के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। सभा में राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री गोविंद नायक, प्रो. गीता भट्ट, डीयू डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सौरभ समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


मृत छात्रों को एसैप ने दी श्रद्धांजलि
तालकटोरा स्टेडियम में बुधवार को आम आदमी पार्टी की छात्र विंग एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एसैप) ने सत्य निकेतन पीजी हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना सभा में आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक, पार्षद, छात्र और आम लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की गई। एसैप के पंकज कुमार ने केंद्र से छात्रों के लिए जल्द हॉस्टल की जमीन आवंटित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हॉस्टल बनने तक पीजी और फ्लैट में रहने वाले छात्रों का किराया सरकार वहन करे।

एनएसयूआई ने डीयू नॉर्थ कैंपस में निकाला जवाबदेही मार्च
सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों के लिए एनएसयूआई ने डीयू के नॉर्थ कैंपस में जवाबदेही मार्च निकाला। संगठन ने छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध कराने तथा हादसे के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की।


एनएसयूआई ने पर्याप्त व बेहतर सुविधाओं वाले हॉस्टल उपलब्ध कराने, छात्र आवास को किफायती बनाने के लिए किराया नियंत्रण कानून लागू करने और पीड़ितों व उनके परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि छात्रों की सुरक्षा और शासन व्यवस्था की गंभीर विफलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed