फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal parking on 60% of Delhi roads causes severe traffic jams and pollution; LG and CM review the situation

सूरत-ए-हाल: दिल्ली की 60% सड़कों पर अवैध पार्किंग के चलते भारी जाम और प्रदूषण, एलजी और सीएम ने की समीक्षा

Thu, 10 Sep 2026 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Sep 2026 03:39 AM IST
सार

उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह बात सामने आई। इसमें बताया गया कि अवैध पार्किंग से सड़कों का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा अवरुद्ध हो गया है, जिससे भारी जाम और प्रदूषण बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Illegal parking on 60% of Delhi roads causes severe traffic jams and pollution; LG and CM review the situation
दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह जाम, फाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में अनधिकृत पार्किंग के कारण सड़कों की स्थिति गंभीर हो गई है। उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह बात सामने आई। इसमें बताया गया कि अवैध पार्किंग से सड़कों का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा अवरुद्ध हो गया है, जिससे भारी जाम और प्रदूषण बढ़ रहा है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने चिह्नित स्थानों पर अतिक्रमण विरोधी अभियानों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रदूषण रोकने की जिम्मेदारी अब केवल पर्यावरण विभाग की नहीं है। सड़क, यातायात, निर्माण, परिवहन, उद्योग और नगर निकाय समेत सभी संबंधित विभागों को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन


राजधानी के 47 प्रदूषण हॉटस्पॉट को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। इन हॉटस्पॉट के आसपास तीन किलोमीटर के दायरे में प्रदूषण नियंत्रण के उपाय लागू होंगे। अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के 13 वरिष्ठ अधिकारियों को इनकी निगरानी की जिम्मेदारी मिली है। प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी बहु-विभागीय टीम हर सप्ताह बैठक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी निगरानी के लिए 13 वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 62 जाम वाले स्थानों की नए सिरे से समीक्षा होगी। यातायात पुलिस इन स्थानों का आकलन कर पीडब्ल्यूडी, एमसीडी और डीडीए को सुधार के लिए कहेंगी। औद्योगिक प्रदूषण पर सख्ती और ई-वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed