{"_id":"6aa81b41603de206ef0c31e7","slug":"students-at-jamia-will-be-able-to-pursue-two-academic-programmes-simultaneously-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-154943-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जामिया में छात्र एक साथ कर सकेंगे दो अकादमिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जामिया में छात्र एक साथ कर सकेंगे दो अकादमिक कार्यक्रम
विज्ञापन
यूजी-पीजी छात्रों को मिली दो कार्यक्रम करने की सुविधा, कक्षाओं का समय न टकराने की शर्त
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने छात्रों को एक साथ दो अकादमिक कार्यक्रम करने की अनुमति देने के लिए नए नियम जारी किए हैं। इसके तहत यूजी और पीजी के छात्र निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करने पर एक साथ दूसरा अकादमिक कार्यक्रम भी कर सकेंगे। दोनों कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निर्धारित योग्यता और अन्य शर्तें अलग-अलग पूरी करनी होंगी।
नियमों के मुताबिक, छात्र एक साथ दो रेगुलर कार्यक्रम भी कर सकते हैं, लेकिन दोनों की कक्षाओं का समय आपस में नहीं टकराना चाहिए। इसके अलावा रेगुलर के साथ ऑनलाइन या ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल), ऑनलाइन-ऑनलाइन तथा ओडीएल-ऑनलाइन जैसे संयोजन भी मान्य होंगे। ऑनलाइन और ओडीएल कार्यक्रम केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों से किए जा सकेंगे।
विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ भी पढ़ाई का विकल्प
जामिया ने विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ ट्विनिंग, ज्वाइंट डिग्री और ड्यूल डिग्री कार्यक्रमों के लिए भी नियम तय किए हैं। ड्यूल डिग्री में छात्र दोनों संस्थानों से अलग-अलग डिग्री हासिल कर सकेगा, जबकि ज्वाइंट डिग्री में दोनों संस्थानों के नाम से संयुक्त डिग्री जारी होगी। ट्विनिंग कार्यक्रम में पढ़ाई का एक हिस्सा जामिया और शेष विदेशी संस्थान में होगा तथा अंतिम डिग्री जामिया जारी करेगा। विदेशी संस्थान का कानूनी रूप से स्थापित और मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य होगा। दो कार्यक्रमों में दाखिले के लिए संबंधित डीन या विभागाध्यक्ष से पूर्व अनुमति लेनी होगी। दोनों कार्यक्रमों का रिकॉर्ड, परीक्षा और मूल्यांकन अलग-अलग होगा और प्रत्येक के लिए अलग प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।