{"_id":"6aa0285aa14bdde8dc0d30a0","slug":"stolen-car-hidden-in-rajasthan-recovered-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154098-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राजस्थान में छिपाकर रखी चोरी की कार, बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राजस्थान में छिपाकर रखी चोरी की कार, बरामद
विज्ञापन
नई दिल्ली। हरिनगर इलाके से चोरी हुई टोयोटा फॉर्च्यूनर को पश्चिमी जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने राजस्थान के चूरू जिले से बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया कि 29 अगस्त को हरिनगर इलाके से सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार चोरी होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के जरिये चोरी की फॉर्च्यूनर कार तारातनगर, जिला चूरू में होने की जानकारी मिली। टीम ने एक खाली प्लॉट में खड़ी कार की निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद एक व्यक्ति आया उसे स्टार्ट करने लगा। पुलिस ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान तारानगर निवासी 30 साल के नरेंद्र कुमार के रूप में हुई।
जांच में कार के इंजन और चेसिस नंबर चोरी हुई फॉर्च्यूनर से मेल खा गए। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा थी। पूछताछ में नरेंद्र ने बताया कि चोरी की कार को दिल्ली से राजस्थान लाकर सुनसान स्थान पर छिपाया था। पुलिस उसके बहनोई संतोष समेत अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। ब्यूरो