{"_id":"6aa3fdb34045ca34280ab044","slug":"police-banished-him-from-the-area-but-he-returned-and-started-smuggling-heroin-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154535-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुलिस ने किया तड़ीपार, वापस आकर करने लगा हेरोइन की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुलिस ने किया तड़ीपार, वापस आकर करने लगा हेरोइन की तस्करी
विज्ञापन
-पश्चिम जिला नारकोटिक्स सेल ने इंद्रपुरी से किया गिरफ्तार, 110 ग्राम हेरोइन और 38 सौ रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस ने एक घोषित बदमाश को 12 महीने के लिए तड़ीपार कर दिया। अवधि पूरा करने के बाद वापस आते ही आरोपी फिर से हेरोइन की तस्करी करने लगा। पुलिस ने इंद्रपुरी स्थित उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को 110 ग्राम हेरोइन और 38 सौ रुपये मिले। आरोपी की पहचान 24 साल के अतुल पाल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी इलाके में सक्रिय नशा तस्कर संजो उर्फ बिजेंदरी के निर्देश पर हेरोइन की छोटी-छोटी खेप बेच रहा था।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 8 सितंबर को जेजे कॉलोनी में छापा मारकर अतुल पाल को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि अतुल पाल इंदरपुरी थाने का घोषित बदमाश है। उसे 28 फरवरी 2025 के आदेश के तहत 12 महीने के लिए दिल्ली से बाहर किया गया था। वह मई 2026 में दिल्ली वापस आया। दिल्ली लौटने के बाद उसने दोबारा नशीले पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी।
पूछताछ में उसने बताया कि वह इंदरपुरी इलाके में सक्रिय नशा तस्कर संजो उर्फ बिजेंदरी के कहने पर हेरोइन बेचता था। वह जेजे कॉलोनी और आसपास के इलाकों में नशे के आदी लोगों को हेरोइन सप्लाई करता था।