फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Board Exam Colleges have raised objections regarding the distance to examination centers

यूपी बोर्ड परीक्षा: सात की जगह 15 से 25 किमी दूर बना दिया छात्राओं का परीक्षा केंद्र, कॉलेजों ने जताई आपत्ति

Mon, 02 Nov 2026 09:14 AM IST
Vijay Singh Pundir अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 02 Nov 2026 09:14 AM IST
सार

गौतम बुद्ध नगर जिले के 26 कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इनमें दूर केंद्र आवंटित करने, पुराने परीक्षा केंद्रों को सूची से हटाने और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायतें शामिल हैं।

विज्ञापन
UP Board Exam Colleges have raised objections regarding the distance to examination centers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र अब विद्यार्थियों और कॉलेजों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। जिले में कई कॉलेज के छात्र-छात्राओं को तय मानकों से अधिक दूरी पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने का मामला सामने आया है। एक विद्यालय के विद्यार्थियों का केंद्र करीब 20 किलोमीटर दूर बनाया गया है, जबकि कई अन्य कॉलेज के छात्रों को 15 से 25 किलोमीटर दूर परीक्षा देने जाना पड़ेगा। इसको लेकर 16 कॉलेजों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए केंद्रों की दूरी कम करने की मांग की है। 58 केंद्रों में से 26 ने आपत्ति दी हैं।

विज्ञापन


गौतम बुद्ध नगर जिले के 26 कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इनमें दूर केंद्र आवंटित करने, पुराने परीक्षा केंद्रों को सूची से हटाने और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायतें शामिल हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्यों का कहना है कि छात्राओं को यथासंभव सात किलोमीटर के भीतर परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराया जाना चाहिए। 40 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता वाले परीक्षार्थियों के लिए भी निर्धारित शर्तों के तहत स्वकेंद्र या सात किलोमीटर के भीतर केंद्र देने की व्यवस्था है। उसके बाद भी लंबी दूरी पर केंद्र बना दिया गया है। केंद्रों के निर्धारण में मानकों का पालन नहीं किया गया है। जिससे छात्राओं को परिवहन, समय और सुरक्षा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। खासकर छात्राओं के लिए रोजाना इतनी दूरी तय करना चुनौतीपूर्ण होगा।
विज्ञापन


क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के आवंटन पर भी विरोध
दूरी के अलावा परीक्षा केंद्रों की क्षमता को लेकर भी आपत्तियां सामने आई हैं। सात कॉलेजों ने आरोप लगाया है कि 400 विद्यार्थियों की क्षमता वाले केंद्र पर 600 विद्यार्थियों का आवंटन कर दिया गया है। इससे परीक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। वहीं दो कॉलेजों ने परीक्षा कराने में असमर्थता जताते हुए केंद्र हटाने का आवेदन दिया है, जबकि एक कॉलेज ने अपने यहां परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि 26 आपत्तियों को जिलास्तरीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। समिति की संस्तुति बोर्ड को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed