{"_id":"6ae614a5501b53185a0263d2","slug":"encounter-between-police-and-miscreants-shooter-of-randeep-bhati-gang-carrying-a-reward-of-rs-50000-killed-th-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर, तीन पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर, तीन पुलिसकर्मी घायल
Sat, 31 Oct 2026 09:48 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:48 PM IST
सार
नोएडा के थाना 126 क्षेत्र में कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में रणदीप भाटी गैंग का 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश ढेर हो गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पचास हजार का इनामी बदमाश ढेर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा के थाना 126 क्षेत्र में कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में रणदीप भाटी गैंग का 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश ढेर हो गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश का नाम अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी पुत्र धनेश निवासी ग्राम छपार थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर था। ये रणदीप भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य था जिस पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित डकैती, लूट के 18 से अधिक मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमन त्यागी नोएडा के थाना 126 क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर, कमिश्नरेट नोएडा पुलिस और एसटीएफ की सीआरटी टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। जैसे ही बदमाशों ने पुलिस को देखा, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन