फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National Lok Adalat scheduled for September 12 will now be held on October 10, 2026

दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन: 12 सितंबर को नहीं लगेगी लोक अदालत, ट्रैफिक पुलिस ने बताई नई तारीख; पढ़ें एडवाइजरी

Thu, 10 Sep 2026 11:41 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Sep 2026 11:41 AM IST
सार

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। राष्ट्रीय लोक अदालत और कोर्ट की कुछ महत्वपूर्ण तारीखों में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
National Lok Adalat scheduled for September 12 will now be held on October 10, 2026
लोक अदालत की तारीख में बदलाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत अब 10 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। कोर्ट जाने वाले लोगों के लिए भी कुछ जरूरी अपडेट जारी किए गए हैं। 11 सितंबर की छुट्टी के कारण होने वाली बैठक तीन अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


वहीं, 12 सितंबर की छुट्टी के बाद की बैठक 14 नवंबर को निर्धारित की गई है। 11 और 12 सितंबर के लिए सूचीबद्ध सभी मामले अब 14 सितंबर को सुने जाएंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि कोर्ट जाने से पहले अपनी तारीखें जांच लें। इससे अनावश्यक यात्रा से बचा जा सकेगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स समिट में सदस्य और साझेदार देशों के नेता, वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और कारोबारी प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिसके चलते स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

ब्रिक्स सम्मेलन के चलते इन रास्तों में रहेगा डायवर्जन
नई दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक प्रस्तावित ब्रिक्स सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक यातायात व्यवस्था लागू की है। सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। वीआईपी मूवमेंट के दौरान नई दिल्ली और आसपास के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोकी या डायवर्ट की जा सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यात्रा से पहले एडवाइजरी देखने और निर्धारित डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता के अनुसार, दिल्ली की सीमाओं पर अन्य राज्यों से आने वाले कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हालांकि, जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वीआईपी मूवमेंट के दौरान इन वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा सकता है। यदि किसी देश के वरिष्ठ अधिकारी या प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के बाजार अथवा ऐतिहासिक स्थल का दौरा करता है, तो सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र में भी कुछ समय के लिए यातायात प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।

डीटीसी बसों के रूट प्रभावित, मेट्रो चलेगी सामान्य
दिल्ली पुलिस ने डीटीसी के साथ ट्रैफिक प्लान साझा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रतिबंधित इलाकों में डीटीसी बसों का संचालन नहीं होगा। 11 से 13 सितंबर तक बसें केवल निर्धारित और स्वीकृत रूट पर ही चलेंगी। इसके विपरीत, मेट्रो सेवा सामान्य रूप से जारी रहेगी और इसमें किसी तरह का व्यवधान नहीं होगा।

गूगल मैप पर मिलेगा रियल टाइम अपडेट
यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली पुलिस ने गूगल मैप के अधिकारियों के साथ भी योजना साझा की है। सम्मेलन के दौरान लागू डायवर्जन और यातायात बदलाव की जानकारी गूगल मैप पर रियल टाइम में अपडेट की जाएगी। पुलिस लगातार बदलावों की जानकारी साझा करेगी, ताकि लोग वैकल्पिक मार्ग चुन सकें।

टैक्सी पिक-अप और ड्रॉप पर भी रोक
प्रतिबंधित क्षेत्रों में सम्मेलन के दौरान ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं के पिक-अप और ड्रॉप की सुविधा बंद रहेगी। वहीं, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें रोका नहीं जाएगा।
 

इन मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध
मथुरा रोड, तिलक मार्ग, महाराजा रंजीत सिंह मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, शांति मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, अमृता शेरगिल मार्ग, मैक्स मुलर मार्ग, महर्षि रमण मार्ग, आर्चबिशप मकारियोस मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, भारत मंडपम, भैरों मार्ग, फिरोजशाह मार्ग और भगवान दास मार्ग पर आवश्यकता के अनुसार वाहनों की आवाजाही बाधित या प्रतिबंधित रहेगी।

सम्मेलन की रिहर्सल से दिल्ली में यातायात प्रभावित
ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियों और वीवीआईपी काफिले की रिहर्सल के चलते बुधवार शाम दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। शाम 7 से रात 10 बजे तक हुई रिहर्सल के दौरान नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और लुटियंस जोन की 35 से अधिक सड़कों पर यातायात नियंत्रित किया गया। 22 प्रमुख स्थानों पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया गया। सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, जनपथ, कनॉट प्लेस आउटर एरिया, मथुरा रोड, इंडिया गेट-सी हेक्सागन, अकबर रोड, शांति पथ और सफदरजंग रोड पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई।

मेहमानों के स्वागत के लिए सज रही नई दिल्ली
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए नई दिल्ली को सजाने-संवारने का काम तेज हो गया है। एनडीएमसी ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और वीआईपी रूट पर 15 हजार से अधिक गमलों में पौधे, 15 पुष्प बोर्ड और नौ पुष्प फव्वारे लगाने की तैयारी की है। भारत मंडपम की ओर जाने वाले रास्तों, बाजारों, होटलों और गोलचक्करों पर फूलदार व सजावटी पौधों से आकर्षक लैंडस्केपिंग की जा रही है। खाली हिस्सों में बहुस्तरीय पौधरोपण से हरित आवरण तैयार किया गया है। चाणक्यपुरी स्थित करीब तीन एकड़ के ब्रिक्स फ्रेंडशिप रोज गार्डन को भी संवारा जा रहा है। यहां गुलाब की 107 किस्में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed