{"_id":"6ab2b14e22c2a65a6909b141","slug":"inter-state-vehicle-theft-gang-busted-criminal-with-a-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1196-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
नौ चोरी की कारें बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिला की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) टीम ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय था। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश इंतजार को गिरफ्तार कर उसके पास से नौ चोरी की कारें बरामद की हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद महादेव डुंबरे ने बताया कि 11 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली। पुलिस को सूचना मिली कि इनामी बदमाश इंतजार (48) निवासी शकूर नगर, मेरठ चोरी की सफेद ईको कार में जीटीबी अस्पताल की तरफ आ रहा है। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने जीटीबी एंक्लेव थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो क्रेटा, एक किया सेल्टोस और दो ईको समेत कुल नौ चोरी की कारें बरामद की हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक टैब, फर्जी नंबर प्लेटें और वाहन चुराने के औजार भी जब्त किए गए हैं। इंतजार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में धोखाधड़ी व चोरी के एक मामले में फरार था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
हाईटेक तरीके से करते थे चोराी
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी अपने गिरोह के साथियों के साथ मिलकर हाईटेक तरीके से गाड़ियां चुराते थे। वे इलेक्ट्रॉनिक टैब और सॉफ्टवेयर की मदद से गाड़ियों का लॉक तोड़ते थे। चोरी के बाद वे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गाड़ियों को आगे बेच देते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों में नसीम, नासिर, बिलाल और आरिफ शामिल हैं।
विज्ञापन
आरोपी का आपराधिक इतिहास और आगे की जांच
गिरफ्तार आरोपी इंतजार पांचवीं पास है। उसने आर्थिक तंगी के कारण कम उम्र में वाहन चोरी शुरू कर दी थी। उस पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों और रिसीवरों की तलाश में छापे मार रही है।