फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   481 counterfeit rabies vaccine vials

Delhi NCR News: दिल्ली के भागीरथ पैलेस से दो लाख रुपये की 481 नकली रेबीज वैक्सीन जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली के भागीरथ पैलेस से रेबीज वैक्सीन की एक बड़ी नकली खेप पकड़ी गई है। दिल्ली सरकार के ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने कार्रवाई करते हुए लगभग दो लाख रुपये कीमत की 481 नकली वैक्सीन यूनिट जब्त की हैं। इस मामले के तार कानपुर की एक दवा फर्म से जुड़े हुए पाए गए हैं।
विभाग की टीम ने भागीरथ पैलेस में तीन परिसरों की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान फर्म के बिक्री परिसर और गोदाम से नकली अभयरेब वैक्सीन की 481 यूनिट बरामद हुईं। वैक्सीन की मूल निर्माता कंपनी ह्यूमन बायोलॉजिकल इंस्टीट्यूट तेलंगाना ने पुष्टि की कि संबंधित बैच नंबर नकली था। यह बैच कंपनी द्वारा जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने इस कार्रवाई पर कहा कि नकली दवाएं बेचने वालों के खिलाफ सरकार की बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति है। उन्होंने जोर दिया कि रेबीज एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। इसकी वैक्सीन की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए भेजे गए नमूने
विभाग की टीम ने प्रयोगशाला जांच और परीक्षण के लिए 120 वायल के नमूने जब्त किए हैं। इन नमूनों को आगे के विश्लेषण के लिए कसौली स्थित सीआरआई सेंटर भेजा गया है। बाकी 361 यूनिट वैक्सीन और सात खरीद चालानों को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत जब्त किया गया है।
कानपुर से जुड़े नकली वैक्सीन के तार
जब्त स्टॉक की जांच में सामने आया कि फर्म ने यह नकली वैक्सीन कानपुर की एक एजेंसी से खरीदी थी। दिल्ली ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने यह जानकारी उत्तर प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल विभाग के साथ साझा की। इसके बाद उत्तर प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने कानपुर स्थित एजेंसी समेत दो स्थानों पर छापेमारी की। जांच में कानपुर की एजेंसी ने दिल्ली में नकली वैक्सीन की आपूर्ति करने की बात स्वीकार की है।


अप्रैल में भी एंटी रेबीज वैक्सीन की थी बरामद

अप्रैल में मुखर्जी नगर इलाके से ड्रग्स कंट्रोल विभाग और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एंटी-रेबीज वैक्सीन बरामद की थी। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों की मौजूदगी में वैक्सीन के नमूने लेकर जांच के लिए केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) कसौली भेजे गए थे। जांच में नमूना मानक गुणवत्ता का नहीं मिला और इसे गलत ब्रांडिंग वाला बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed