{"_id":"6ad75355facd4dbfb00bcffd","slug":"miscreants-launched-a-life-threatening-attack-on-two-youths-riding-a-motorcycle-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : बाइक सवार दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, एक की हालत नाजुक, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : बाइक सवार दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, एक की हालत नाजुक, एफआईआर दर्ज
Tue, 20 Oct 2026 05:45 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 20 Oct 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वेव सिटी थाना क्षेत्र में बाइक पर घूमने गए दो युवकों पर अज्ञात बदमाशों द्वारा लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस क्रूर हमले में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है और वह अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती है। यह घटना 18 अक्टूबर की दोपहर को हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित नंदकिशोर का 19 वर्षीय बेटा सतीश और उसका दोस्त लवलिश पुत्र बुंधराजय, निवासी सैक्टर 2, चिरंजीव विहार, गाजियाबाद हैं। दोनों युवक अपनी बाइक से वेव सिटी घूमने गए थे। रविवार दोपहर के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सतीश और उसके दोस्त पर जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए गए। इस हमले में सतीश को जानलेवा चोटें आई हैं। चिकित्सकों के अनुसार उसके सिर में गंभीर गुम चोट लगी है, सतीश को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसे अभी तक होश नहीं आया है।
विज्ञापन
इस घटना में सतीश के दोस्त को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के पिता नंदकिशोर निवासी महेंद्रा एन्क्लेव, गाजियाबाद, मूल निवासी- गांव पवई, थाना विसडा, जिला बांदा ने 19 अक्तूबर को थाना वेव सिटी पुलिस को अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित पिता की दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करके आरोपियों की शिनाख्त करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन