{"_id":"6ac573fff301015a09033ef7","slug":"ghaziabad-two-candidates-die-while-running-during-constable-recruitment-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: सिपाही भर्ती में दौड़ रहे दो अभ्यर्थियों की मौत, शामली के विवेक और मथुरा के अतुल की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: सिपाही भर्ती में दौड़ रहे दो अभ्यर्थियों की मौत, शामली के विवेक और मथुरा के अतुल की गई जान
Wed, 07 Oct 2026 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:50 AM IST
सार
एक अभ्यर्थी ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा, जबकि दूसरे को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विस्तार
यूपी पुलिस भर्ती में दौड़ के दौरान तबीयत बिगड़ने से मथुरा और शामली के दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई। एक अभ्यर्थी ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा, जबकि दूसरे को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सिपाही भर्ती में पुरुष अभ्यर्थी को 4.8 किमी दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होती है।
विज्ञापन
डीसीपी मुख्यालय बलवंत चौधरी ने बताया कि गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। सोमवार सुबह 75 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया था। दौड़ के दौरान मथुरा के ग्राम कारब, थाना महावर निवासी अतुल कुमार (25) बेहोश हो गए। उन्हें एंबुलेंस से गाजियाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में चिकित्सकों ने अतुल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया जहां देर शाम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार सुबह दौड़ के दौरान शामली के ग्राम पूर्माफी, थाना झिंझाना निवासी विवेक कुमार राणा (23) अचेत होकर गिर गए। विवेक को भी पहले संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही विवेक का शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
वॉलीबाल खिलाड़ी थे विवेक गोरखपुर से ली थी ट्रेनिंग
विवेक के पिता बालेंद्र राणा ने बताया कि विवेक उनके इकलौते पुत्र थे। उन्होंने गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में वॉलीबाल का प्रशिक्षण लिया था। वह नौ में से छह राउंड पूरे कर चुके थे। इसके बाद बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ देर बाद होश आने पर वे फिर उठकर दौड़े लेकिन कुछ ही देर में दोबारा गिर पड़े। डॉक्टरों ने प्रथमदृष्ट्या हृदयाघात को मौत का कारण बताया है।