फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Girls won gold, silver, and bronze medals in Taekwondo.

Faridabad News: ताइक्वांडो में बालिकाओं ने जीता स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

Mon, 07 Sep 2026 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Girls won gold, silver, and bronze medals in Taekwondo.
एसजीएफआई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मुकाबले में जिले के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों पदक जीते। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की प्रतियोगिता में भूमि कपासिया ने स्वर्ण पदक जीता जबकि हर्षिता भारद्वाज ने रजत और हिमांशी ने कांस्य पदक हासिल किया।

ऐसे में जिले के नाम ताइक्वांडो में कुल आठ पदक हो गए हैं। सोमवार के अंडर 19 के 59 किलोग्राम भारवर्ग में भूमि कपासिया ने स्वर्ण पदक जीता जबकि हर्षिता भारद्वाज ने अंडर 17 के 63 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा हिमांशु भारद्वाज ने अंडर 19 में 63 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। बता दें कि शनिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में पहले दिन अंडर 14 में फरीदाबाद ने 2 पदक हासिल किए थे। इसके बाद रविवार को अंडर 17 और अंडर 19 में खिलाड़ियों ने तीन पदक हासिल किए थे। वहीं तीन पदक सोमवार को जिले के नाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed