फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad birthday beer party clash between friends

'बीयर की पेटी ले आ': चांद की बर्थडे पार्टी में खून खराबा, पहले खिलाया फिर पिलाया; साहिल के इनकार से बिगड़ी बात

Fri, 23 Oct 2026 05:23 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 23 Oct 2026 05:23 PM IST
सार

साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अक्तूबर को उसके दोस्त चांद मोहम्मद का जन्मदिन था। चांद ने उसे भूपानी गांव स्थित मक्कड़ फार्म में आयोजित पार्टी में बुलाया था। 

विज्ञापन
faridabad birthday beer party clash between friends
बीयर की पेटी न लाने पर बवाल - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

अपनी जन्मदिन पार्टी में बीयर की पेटी मंगवाने से इनकार करने पर दो दोस्तों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित भूपानी थाना क्षेत्र के मक्कड़ फार्म में हुई घटना में दोनों घायल हो गए। आरोप है कि छह युवकों ने लाठी-डंडों और नुकीली चीज से हमला करने के बाद एक कार में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 22 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

चांद मोहम्मद के बर्थडे में गए थे साहिल और प्रभात
पलवल के ककराली गांव निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अक्तूबर को उसके दोस्त चांद मोहम्मद का जन्मदिन था। चांद ने उसे भूपानी गांव स्थित मक्कड़ फार्म में आयोजित पार्टी में बुलाया था। साहिल अपने दोस्त प्रभात के साथ कार में सवार होकर बल्लभगढ़ के सेक्टर-दो से फार्म पहुंचा था। वहां सभी ने साथ बैठकर खाना-पीना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 11 बजे कहा- बीयर की पेटी ले आ
रात करीब 11 बजे साहिल और प्रभात घर लौटने लगे तो चांद और उसके साथी लकी ने साहिल से बीयर की पेटी लेकर आने को कहा था। साहिल ने देर होने की बात कहकर इनकार कर दिया। दोनों कार के पास पहुंचे तो आरोप है कि चांद, शिवम, लकी, साहिल, गोलू और गर्व ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने नुकीली चीज से भी वार किए। 

विज्ञापन

शरीर के कई हिस्सों में चोट
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 21 अक्तूबर को साहिल की शिकायत पर जांच शुरू की गई। अस्पताल से साहिल और प्रभात की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की गई। साहिल की रिपोर्ट में छाती से पेट तक, दाएं कोहनी और बाएं हाथ पर धारदार वस्तु से चोट लगने का उल्लेख है। प्रभात की रिपोर्ट में भी चोटें दर्ज हैं। इसके आधार पर भूपानी थाना ने 22 अक्तूबर को छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed