फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi University Students' Union elections today.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आज: 20 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे डेढ़ लाख छात्र, कल मतगणना

Fri, 18 Sep 2026 01:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Sep 2026 01:55 AM IST
सार

डूसू चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा और एक बजे तक चलेगा जबकि सांध्य कॉलेजों में मतदान दोपहर तीन बजे से शाम 7:30 बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi University Students' Union elections today.
file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू ) चुनाव में जीत के लिए कई दिनों से पसीना बहा रहे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा। डूसू चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा और एक बजे तक चलेगा। जबकि सांध्य कॉलेजों में मतदान दोपहर तीन बजे से शाम 7:30 बजे तक किया जाएगा। डीयू प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


डूसू चुनाव में इस साल कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष की रेस में सबसे अधिक 7 उम्मीदवार, उपाध्यक्ष पद पर पांच, सचिव व सह सचिव पद पर 4-4 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव में इस बार करीब डेढ़ लाख छात्र मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डूसू व कॉलेज यूनियन चुनाव में मतदान के लिए 1000 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। जबकि 300 सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट रहेंगी। वहीं, 8-10 कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव में बैलेट पेपर के जरिये मतदान कराया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद ही सभी मशीनें सील कर दी जाएंगी। मतगणना शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगी और दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कॉलेज आईडी के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश
मतदान के लिए छात्रों को कॉलेज की वैध आईडी दिखानी होगी। इस साल 9 सितंबर तक दाखिला ले पाए छात्र आई कार्ड न होने की सूरत में फीस स्लिप और अपनी किसी सरकारी आईडी दिखाने पर वोट कर सकेंगे। वहीं दूसरे व तीसरे वर्ष के छात्र आई कार्ड या सरकारी आईडी दिखाने पर मतदान कर सकेंगे। जिन छात्रों को कॉलेज या विभाग की ओर से आईडी कार्ड जारी नहीं किया गया है उन्हें सरकारी पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड और फीस रसीद के भौतिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा की घटनाओं के बाद सुरक्षा और कड़ी
चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में कुछ स्थानों पर हुई हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि मतदान और मतगणना के दौरान कॉलेजों के बाहर 1000 से 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात से ही कैंपस में मोर्चा संभाल लिया। स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस कंपनियों की भी तैनाती होगी। कॉलेज परिसरों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed