फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Declining participation and the din in the House pose a major challenge for democracy: Vijender Gupta

सदन में घटती भागीदारी और शोर लोकतंत्र के लिए बड़ी चुनौती : विजेंद्र गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा स्पीकर ने डीयू छात्रों से कहा, सार्थक बहस में कम हो रही हिस्सेदारी चिंता का विषय
विज्ञापन

छह कॉलेजों के छात्रों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली जानी, विधेयक से कानून बनने तक की प्रक्रिया समझी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विधायी संस्थाओं में सदस्यों की घटती भागीदारी और सार्थक बहस की कमी लोकतंत्र के सामने बड़ी चुनौती है। सदन की कार्यवाही में कुछ ही सदस्य सक्रिय रहते हैं और कई बार शोर सार्थक चर्चा पर भारी पड़ जाता है। उन्होंने सोमवार को युवा संपर्क कार्यक्रम के तहत विधानसभा पहुंचे दिल्ली विश्वविद्यालय के छह कॉलेजों के छात्रों से संवाद के दौरान यह बात कही। स्पीकर ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए सदन में सक्रिय भागीदारी और सार्थक चर्चा जरूरी है। उन्होंने छात्रों से लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भूमिका समझने और भविष्य में सक्रिय नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आने को कहा।


विधानसभा की कार्यप्रणाली समझी : हिंदू कॉलेज, शहीद भगत सिंह कॉलेज, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज, श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज, मिरांडा हाउस और रामजस कॉलेज के छात्रों ने विधानसभा का दौरा किया। उन्हें विधेयक पेश होने, उस पर चर्चा और कानून बनने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। छात्रों ने विधानसभा के ऐतिहासिक 1912 के परिसर का भ्रमण किया। उन्हें पूर्व केंद्रीय विधान सभा और विट्ठलभाई पटेल से जुड़े इतिहास की जानकारी दी गई। दिल्ली विधानसभा के 1993 से अब तक के सफर पर आधारित वृत्तचित्र भी दिखाया गया। कार्यक्रम में ‘एक शताब्दी यात्रा’ कॉफी टेबल बुक भी पेश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article