फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suresh Rathore and Urmila Sanawar did not reach the court

Dehradun News: कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर

Tue, 27 Oct 2026 02:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Suresh Rathore and Urmila Sanawar did not reach the court
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी से जुड़े दावों की जांच के लिए नार्को टेस्ट कराने के मामले में सोमवार को भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर को अपनी पूर्व सहमति पर दोबारा विचार करने के लिए सीबीआई कोर्ट में पेश होना था, लेकिन दोनों के अदालत में नहीं पहुंचने के कारण सुनवाई टल गई। अब मामले में तीन नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी की भूमिका से जुड़े दावों की सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई नार्को टेस्ट की प्रक्रिया आगे बढ़ाना चाहती है। इसी सिलसिले में सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर ने पहले नार्को टेस्ट कराने पर सहमति दी थी। हालांकि, अदालत ने दोनों को अपनी सहमति पर दोबारा विचार करने के लिए पेश होने को कहा था।
विज्ञापन

सोमवार को सुनवाई के दौरान सुरेश राठौड़ अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने पत्र भेजकर खराब स्वास्थ्य के कारण कोर्ट में पेश नहीं हो पाने की जानकारी दी। वहीं, उर्मिला सनावर रविवार को हरिद्वार पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद जेल में हैं। ऐसे में वह भी अदालत में पेश नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नाम अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी से जुड़े ऑडियो वायरल किए जाने के मामले में सामने आया था। इन ऑडियो और उनसे जुड़े दावों की जांच के बीच नार्को टेस्ट को लेकर अदालत की प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अब सीबीआई कोर्ट की ओर से हरिद्वार जेल प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा, जिसमें उर्मिला सनावर की पेशी और अगली सुनवाई की तारीख से संबंधित जानकारी दी जाएगी। अगली सुनवाई पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों नार्को टेस्ट के लिए अपनी पूर्व सहमति पर कायम रहते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed