फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tamil Nadu CM Vijay Announces Rs 75 Lakh Reward for Cricketer G Kamalini

एशियाड: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य जी कमालिनी को सीएम विजय का तोहफा, 75 लाख रुपये के पुरस्कार का एलान

Tue, 22 Sep 2026 09:28 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 22 Sep 2026 09:28 PM IST
सार

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 2026 एशियन गेम्स के फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता। टीम की सदस्य तमिलनाडु की युवा क्रिकेटर जी कमालिनी को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने 75 लाख रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

विज्ञापन
Tamil Nadu CM Vijay Announces Rs 75 Lakh Reward for Cricketer G Kamalini
जी कमालिनी - फोटो : @SportsTN_

विस्तार

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 2026 एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला टी20 क्रिकेट का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने भारतीय टीम को बधाई दी और टीम की सदस्य युवा क्रिकेटर जी कमालिनी के लिए 75 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। मुख्यमंत्री विजय ने कमालिनी की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि तमिलनाडु सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ हमेशा मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि कमालिनी की यह सफलता राज्य के युवाओं और महिला खिलाड़ियों के लिए नई प्रेरणा बनेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री विजय ने दी बधाई
मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला टीम को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए विशेष रूप से तमिलनाडु के मदुरै की रहने वाली कमलिनी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। टीम का हिस्सा रहीं मदुरै की खिलाड़ी कमालिनी की उपलब्धि को देखते हुए तमिलनाडु सरकार की ओर से उन्हें 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमालिनी की सफलता तमिलनाडु के युवाओं और महिला खिलाड़ियों को नई प्रेरणा और आत्मविश्वास देगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में भारत का शानदार प्रदर्शन
महिला टी20 क्रिकेट के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216 रन बनाए और 3 विकेट गंवाए। भारतीय पारी में स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों पर 79 रन बनाए। वहीं, शेफाली वर्मा ने 48 रन की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने महज 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाकर भारत के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 69 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस तरह भारत ने फाइनल मुकाबला 147 रन से जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता गोल्ड
भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले भारत ने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में भी महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल हासिल किया था। 2026 एशियन गेम्स में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत जापान के खिलाफ 8 विकेट की जीत से की। इसके बाद सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए, जिसमें शेफाली वर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाली तीसरी भारतीय महिला बनने की उपलब्धि हासिल की। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को सिर्फ 81 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed