{"_id":"6ac39e7555eb21f5570e48ff","slug":"pcb-agrees-to-issue-noc-to-pakistan-champions-for-wcl-seeks-assurances-over-india-players-participation-2026-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WCL में पाकिस्तान की बेज्जती: भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी चाहता था PCB, टूर्नामेंट प्रबंधन ने ठुकराई मांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WCL में पाकिस्तान की बेज्जती: भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी चाहता था PCB, टूर्नामेंट प्रबंधन ने ठुकराई मांग
Mon, 05 Oct 2026 06:26 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:26 PM IST
सार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान चैंपियंस की भागीदारी के लिए एनओसी देने पर सहमति जताई है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर कुछ आश्वासन मांगे थे। पीसीबी ने पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी और हैंडशेक की मांग भी रखी थी, जिसे डब्ल्यूसीएल प्रबंधन ने स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान चैंपियंस टीम को संयुक्त अरब अमीरात में जारी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) में हिस्सा लेने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) देने पर सहमति जताई है। हालांकि, इसके लिए बोर्ड ने कुछ शर्तें रखी थीं। डब्ल्यूसीएल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पीसीबी ने टूर्नामेंट प्रबंधन से कुछ आश्वासन मांगे थे। इनमें प्रमुख शर्त यह थी कि अगर भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेते हैं, तो डब्ल्यूसीएल प्रबंधन को इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। सूत्रों के अनुसार, पीसीबी पाकिस्तान चैंपियंस को एनओसी देने के लिए तैयार था, लेकिन डब्ल्यूसीएल प्रबंधन ने बोर्ड की सभी मांगों को स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : ANI
भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी की मांग
- पीसीबी ने पिछले साल की घटना को लेकर भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी की मांग भी की थी।
- पिछले संस्करण में भारत चैंपियंस के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ मैदान पर उतरने से इनकार कर दिया था।
- पीसीबी ने संकेत दिया था कि लिखित माफी के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने पर भी सहमति बन सकती है।
- हालांकि, डब्ल्यूसीएल प्रबंधन ने इन शर्तों को मानने से इनकार कर दिया।
- सूत्रों के मुताबिक, टूर्नामेंट प्रबंधन ने पीसीबी की ओर से रखी गई व्यावसायिक शर्तों को स्वीकार कर लिया, लेकिन लिखित माफी और खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने से जुड़ी मांगों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ANI
पिछले साल भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेला था
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब डब्ल्यूसीएल के आगामी संस्करण में पाकिस्तान चैंपियंस की भागीदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पिछले साल डब्ल्यूसीएल में भारत चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ निर्धारित सेमीफाइनल मुकाबले में खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान चैंपियंस को बिना मैच खेले ही फाइनल में प्रवेश मिल गया था। भारत के खिलाड़ियों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बने तनाव और सार्वजनिक भावनाओं को देखते हुए मैदान पर नहीं उतरने का फैसला किया था।
भारतीय टीम में युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, यूसुफ पठान और रॉबिन उथप्पा जैसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल थे। यह दूसरी बार था जब भारत चैंपियंस ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ मैच खेलने से इनकार किया। इससे पहले दोनों टीमों के बीच ग्रुप चरण में मुकाबला होना था, लेकिन भारत के खेलने से इनकार करने के बाद वह मैच भी रद्द कर दिया गया था।