WI Inning
81/1 (6.1 ov)
Shai Hope 30(17)*
Shimron Hetmyer 17 (5)
IND elected to bowl
{"_id":"6acf715d250b8123e2012394","slug":"ipl-2027-t-natarajan-returns-to-sunrisers-hyderabad-zeeshan-ansari-moves-to-delhi-capitals-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड: नटराजन की सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी, दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए जीशान अंसारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड: नटराजन की सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी, दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए जीशान अंसारी
Wed, 14 Oct 2026 05:41 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:41 PM IST
सार
आईपीएल में खिलाड़ियों के ट्रेड के तहत टी नटराजन की सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी हुई है, जबकि लेग स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए हैं। सनराइजर्स ने नटराजन को पांच करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर टीम में शामिल किया है। वहीं, अंसारी दिल्ली कैपिटल्स में अपनी मौजूदा फीस 40 लाख रुपये पर ही जाएंगे।
विज्ञापन
टी. नटराजन-जीशान अंसारी
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल में खिलाड़ियों के ट्रेड के तहत टी नटराजन की सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी हुई है, जबकि लेग स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए हैं। सनराइजर्स ने नटराजन को पांच करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर टीम में शामिल किया है। वहीं, अंसारी दिल्ली कैपिटल्स में अपनी मौजूदा फीस 40 लाख रुपये पर ही जाएंगे। आईपीएल ने बुधवार को दोनों खिलाड़ियों के ट्रेड की जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos
2024 में नटराजन ने लिए थे 19 विकेट
35 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। आईपीएल 2024 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 विकेट हासिल किए थे। उस सीजन में वह हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। नटराजन ने अब तक आईपीएल में 73 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 72 विकेट हैं। इस लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर चार विकेट रहा है। वह भारतीय टीम के लिए एक टेस्ट और दो वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स को स्पिन गेंदबाजी में मिलेगी मजबूती
26 वर्षीय लेग स्पिनर जीशान अंसारी अब दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। वह अपनी मौजूदा फीस 40 लाख रुपये पर ही टीम में शामिल हुए हैं। अंसारी ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 10 मुकाबले खेले थे। अंसारी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पदार्पण मैच में तीन विकेट लेकर की थी। अब तक वह आईपीएल में 10 मैचों में छह विकेट हासिल कर चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स को उम्मीद होगी कि उनके आने से टीम के स्पिन गेंदबाजी विभाग को और मजबूती मिलेगी।