फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs JAP Dream11 Prediction: India vs Japan T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List

पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगा भारत: क्या ओपनिंग जोड़ी में होगा बदलाव? एशियाड की तैयारी के लिए अहम है मुकाबला

Tue, 22 Sep 2026 05:18 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सानो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सानो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Sep 2026 05:18 AM IST
सार

India vs Japan (IND vs JAP ) T20 Playing: भारतीय टीम का सामना मंगलवार को एकमात्र टी20 मुकाबले में जापान से होगा। दोनों देशों के बीच क्रिकेट के मैदान पर यह पहली भिड़ंत है। भारत के लिए जहां ये मैच एशियाड की तैयारी के लिहाज से अहम है, वहीं जापान के पास विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ खेलने का एक अच्छा अवसर है।

विज्ञापन
IND vs JAP Dream11 Prediction: India vs Japan T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

जापान की क्रिकेट टीम ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में मंगलवार को मौजूदा चैंपियन भारत का सामना करेगी तो यही उम्मीद होगी कि इस मैच का असर बेसबॉल के दीवाने इस देश में मैदान से बाहर तक नजर आए। इस मैच की घोषणा हाल ही में की गई और यह भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में खेला जाएगा। भारत मौजूदा विश्व चैंपियन है और जापान 41वीं रैंकिंग पर है लिहाजा यह बेमेल सा ही मुकाबला है जिसे आइची नागोया में एशियन गेम्स के बीच आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मैच पर तूफान का खतरा
आंकड़ों से इतर बात करें तो इस मैच के जरिये जापान के क्रिकेटरों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों से खेलने का मौका मिलेगा। इस ऐतिहासिक मैच पर तूफान का खतरा मंडरा रहा है लेकिन अगर एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो भी तय मैच उस देश में असर डालेगा जहां क्रिकेट हाशिये से निकलकर बेसबॉल की तरह मुख्यधारा में शामिल होने की कोशिश कर रहा है।

जापान क्रिकेट संघ के सीओओ एलेन कर ने मैच से पहले कहा, जापान क्रिकेट की पृष्ठभूमि में कई वर्षों से बहुत कुछ चल रहा है और अब यह बहुत अच्छा है कि हम समुद्र तल से ऊपर है और हम असल में कुछ और लोगों को दिखाई दे रहे हैं। हम काफी सफलता अर्जित कर चुके हैं। भारतीय टीम खेलने को राजी हुई और यहां मैं आपसे बात कर रहा हूं और काफी जापानी मीडिया इस खेल के बारे में और जानने आ रहा है, इसके मायने हैं कि हम सफल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जापान के लिए बड़ा मौका
यह मैच टोक्यो से 100 किलोमीटर दूर सानो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा जहां भारतीय टीम रविवार को पहुंची। जापान के अधिकांश क्रिकेटर स्थानीय है और देश में खेल के विकास के लिए वे दक्षिण एशियाई मूल के लोगों पर निर्भर नहीं है। जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग ने कहा, यह बहुत बड़ा मौका है लेकिन हम जश्न मनाने के लिए ही नहीं खेल रहे हैं बल्कि यह दिखाना चाहते हैं कि जापान की पुरुष टीम क्या कर सकती है।
विज्ञापन

IND vs JAP Dream11 Prediction: India vs Japan T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
वैभव पर रहेंगी नजरें 
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम एशियन गेम्स में 28 सितंबर को पहला मुकाबला खेलेगी। फोकस एक बार फिर 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी पर रहेगा जो एशियाई खेलों में भारतीय दल के सबसे युवा सदस्य हैं। वैभव को हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था। भारत के दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन फॉर्म में हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वैभव के लिए ओपनिंग जोड़ी में छेड़छाड़ होता या है नहीं। 

IND vs JAP Dream11 Prediction: India vs Japan T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List
भारत बनाम जापान - फोटो : BCCI-Japan Cricket
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह/यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह। 
जापान: केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग (कप्तान), वातारू मियाउची, लाचलान यामामोतो लेक, बेंजामिन इतो डेविस, इब्राहिम ताकाहाशी, एलेस्टर काडोवाकी फ्लेमिंग, डेकलान सुजुकी मैकॉम्ब, रियो साकुरानो थॉमस, माकोतो तानियामा, कोहेइ कुबोटा, चार्ली हारा हिंजे।

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा। 

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला सानो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी सुबह 9 बजे होगा। 

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला कहां देख सकेंगे?

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मैच का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed