फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : notorious criminal who was moving around armed with weapon and

बिहार: अपराध करने निकला था कुख्यात विकास यादव? पुलिस ने पिस्तौल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया

Sun, 18 Oct 2026 09:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 09:29 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात की कथित तैयारी कर रहे कुख्यात विकास यादव को गिरफ्तार किया है। बेनीबाद थाना क्षेत्र के रमौली चौक के पास हुई कार्रवाई में पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : notorious criminal who was moving around armed with weapon and
शातिर गिरफ्तार

विस्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे कुख्यात विकास यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विकास यादव के खिलाफ जिले के तीन थानों में हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट के मामले पहले से दर्ज हैं। बेनीबाद थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रमौली चौक के पास से उसे गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी एसडीपीओ पूर्वी एक अलय वत्स ने दी।

विज्ञापन

दरअसल, मुजफ्फरपुर पुलिस अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चला रही है। इसी दौरान बेनीबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रमौली चौक के पास एक युवक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि वह किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

उसके पास से एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, विकास यादव हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस की सक्रियता से संभावित घटना को टाल दिया गया। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: बेटी का शव कंधे पर उठाकर सड़क पर वाहन तलाशता रहा पिता

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ पूर्वी एक अलय वत्स ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी दौरान बेनीबाद थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी विकास यादव औराई थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई के दौरान एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

शातिर गिरफ्तार

शातिर गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed