फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : navratri festival begins tomorrow devotees thronged the markets showing

मां शैलपुत्री की पूजा से शुरू होगा नवरात्र: मुजफ्फरपुर के बाजारों में बढ़ी रौनक; पूजन सामग्री की खरीदारी तेज

Sat, 10 Oct 2026 08:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 08:30 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। मां शैलपुत्री की पूजा और कलश स्थापना को लेकर मुजफ्फरपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालु नारियल, चुनरी, कलश और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। मंदिरों और पूजा पंडालों में भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : navratri festival begins tomorrow devotees thronged the markets showing
नवरात्रि पर्व को लेकर बाजारों में दिखी चमक।

विस्तार

शारदीय नवरात्र का पर्व 11 अक्तूबर रविवार से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी और कलश स्थापना होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस बार माता रानी का वाहन हाथी माना जा रहा है। नवरात्र को लेकर शहर से लेकर गांव तक मंदिरों और पूजा पंडालों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहीं, घरों में भी पूजा की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन

नवरात्र को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। माता की पूजा करने वाले श्रद्धालु कलश, नारियल, चुनरी, धूप-अगरबत्ती और व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। दुर्गा पूजा को लेकर मुजफ्फरपुर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। लोग पूजा सामग्री की दुकानों से मिट्टी के कलश, नारियल, चुनरी, रोली, घी, धूप-बत्ती, अगरबत्ती, हुमाद, सुपारी, जौ और कपूर समेत अन्य जरूरी सामान खरीद रहे हैं। श्रद्धालु अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। पूजा की तैयारियों को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है। शहर के पंकज मार्केट रोड, सरैयागंज टावर रोड, कल्याणी रोड और ब्रह्मपुरा रोड पर पूजन सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आक्रोश मार्च : दिल्ली में हंगामे के बीच बिहार में सत्तारूढ़ भाजपा क्यों उतरी सड़क पर? किससे कहा- माफी मांगो

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन सामग्री की दुकानों पर दिनभर लोग खरीदारी कर रहे हैं। महिलाएं भी पूजा की सामग्री खरीदने पहुंच रही हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर हर साल काफी उत्साह रहता है। इसी को लेकर वे बाजार में पूजन सामग्री खरीदने आए हैं। इस दौरान पूरे परिवार में उत्साह का माहौल है। कल से पूरा परिवार पूजा-पाठ में जुट जाएगा और माता की भक्ति में लीन रहेगा। वे नवरात्र के लिए जरूरी सामग्री खरीदने बाजार आए हैं।

वहीं, छात्रा स्नेहा ने बताया कि वह बचपन से ही यह पर्व मनाती आ रही हैं। इसे लेकर बचपन से ही उनमें विशेष उत्साह रहता है। इस पर्व को मनाने से उन्हें विशेष अनुभूति होती है।

नवरात्रि का पर्व

नवरात्रि का पर्व

 

नवरात्रि का पर्व

नवरात्रि का पर्व

 

नवरात्रि का पर्व

नवरात्रि का पर्व

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed