फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, प्रत्याशियों के फट गए कपड़े; मतगणना के दौरान आगरा में बवाल

Wed, 28 Oct 2026 05:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में विधान परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान देर रात भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मारपीट और मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए, जबकि भाजपा नेताओं ने गुंडे बुलाने का आरोप लगाकर धरना दिया।
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान दिनभर हुए हंगामे के बाद मंगलवार देर रात करीब एक बजे जमकर बवाल हुआ। मतगणना स्थल के अंदर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। समाजवादी पार्टी के शिक्षक प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मारपीट के आरोप लगाए।

भाजपा नेताओं ने भी सपाइयों पर मारपीट करने और गुंडे बुलाने का आरोप लगाते हुए मतगणना स्थल पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। देर रात तक दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करते रहे।



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फटे कपड़े दिखाते सपा कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद रोड के नवीन गल्ला मंडी स्थित मतगणना स्थल पर सुबह से ही गहमा-गहमी रही। पहले राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने करीब सात सौ वोटों की बढ़त बना ली। इसके बाद से ही माहौल गरमाने लगा। रात करीब एक बजे दोनों दलों के समर्थकों में मतगणना स्थल के अंदर मारपीट हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा के पोलिंग एजेंटों ने भाजपाइयों पर डॉ. आकाश अग्रवाल से मतगणना के दौरान गड़बड़ी का विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया। फटे कुर्ते में मतगणना हॉल से बाहर निकलकर सपा प्रत्याशी ने दावा किया वह करीब चार हजार मतों से आगे चल रहे थे लेकिन जानबूझ कर मतों को बदलने का प्रयास किया गया।

 

4 of 5
भाजपा प्रत्याशी से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विरोध करने पर पुलिस की मौजूदगी में उनके व समर्थकों के साथ मारपीट की गई। वहीं, भाजपा के शिक्षक प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी अपने पोलिंग एजेंटों के साथ मतगणना स्थल पर ही धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि सपा के एजेंट बनकर आए गुंडों ने भाजपा के एजेंटों के साथ मारपीट की। पुलिस ने कार्रवाई के बजाय आरोपियों को ही बचाने का काम किया। रात दो बजे तक भाजपाई धरने पर बैठे थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोनों प्रत्याशियों के फट गए कपड़े - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस कमिश्नर ने मतगणना स्थल पर मौजूद सभी लोगों से संयम बरतने की अपील की। साथ ही निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की बात कही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें