फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PK-2s double success at the Mangalanand Cup: victories in both matches

Agra News: मंगलानंद कप में पीके-2 का दोहरा धमाका, दोनों मुकाबलों में जीत

Wed, 28 Oct 2026 03:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
PK-2s double success at the Mangalanand Cup: victories in both matches
मंगलानंद कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
आगरा। शहर में चल रहे पांचवें मंगलानंद कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पीके-2 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में दो मुकाबले जीत लिए। प्रवीण कुमार क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मैचों में टीम ने पहले ताज स्पोर्ट्स एकेडमी और फिर लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में पीके-2 ने आठ विकेट पर 164 रन बनाए। हर्ष भदौरिया ने 44, दुष्यंत ने 32 और समर्थ चौहान ने नाबाद 25 रन बनाए। ताज स्पोर्ट्स के आतिश जादौन ने पांच विकेट और नितिन कुमार ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताज स्पोर्ट्स की टीम 118 रन पर सिमट गई। हर्ष राजपूत ने 60 और नितिन कुमार ने 23 रन बनाए। पीके-2 के रोहित मिश्रा ने चार विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में पीके-2 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाए। दिव्यांश यादव ने 54 रन की शानदार पारी खेली जबकि केजी ने 27 रन का योगदान दिया। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के अश्मान सिकरवार ने तीन विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य एकेडमी की टीम चार विकेट पर 154 रन ही बना सकी। शिवा कौशिक ने 90 और जतिन कुमार ने 28 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पीके-2 के कृष्णा भदौरिया ने दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए दिव्यांश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed