फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: खाते में अभी भी आ सकती है अटकी हुई 23वीं किस्त, तुरंत करा लें ये जरूरी काम

Sun, 21 Jun 2026 12:07 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 PM Kisan 23rd installment: अगर आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त नहीं आई है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आपको कुछ जरूरी कार्य करा लेने चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AI Generated
PM Kisan 23rd installment not credited: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी हो चुकी है। देश के करोड़ों किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि पहुंच चुकी है। हालांकि, अभी भी कुछ ऐसे लाभार्थी हैं जिनके खाते में किस्त का पैसा नहीं आया है। अगर आपके खाते में भी किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई मामलों में कुछ गलतियों की वजह से आपकी किस्त के पैसे खाते में नहीं आए हैं। अगर आप ये गलतियां ठीक करा लेते हैं, तो आपकी रुकी हुई किस्त खाते में आ सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock

ई-केवाईसी

सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण काम योजना में ई-केवाईसी पूरा कराना है। सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। वे किसान जिन्होंने ई-केवाईसी अधूरी है, उनको किस्त का लाभ नहीं मिला है। इस कारण आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अपनी ई-केवाईसी जल्द पूरी करवा लेनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock

भू-सत्यापन 

दूसरा जरूरी काम भू-सत्यापन कराना है। 23वीं किस्त के अटकने की एक प्रमुख वजह योजना में भू-सत्यापन न कराना भी है। अगर आप इस योजना का लाभ बिना रुकावट पाना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द इस जरूरी कार्य को करा लेना चाहिए। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock

बैंक खाते को आधार से लिंक कराना और फार्मर आईडी

इसके अलावा बैंक खाते को आधार से लिंक कराना और फार्मर आईडी बनवाना भी जरूरी है। अगर बैंक खाते और आधार के बीच लिंकिंग नहीं है, तो इस वजह से आपको 23वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। योजना का लाभ लेने के लिए आपको ये दोनों कार्य कराने जरूरी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock
इन प्रक्रियाओं को पूरा कराने के बाद भी अगर आपके खाते में 23वीं किस्त की राशि नहीं आती है, तो आप योजना के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर या संबंधित कृषि कार्यालय से संपर्क करके अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। यहां आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें