गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) की सही कूलिंग हर घर की जरूरत बन जाती है। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि AC लंबे समय तक चलने के बाद भी कमरे को ठंडा नहीं कर पाता। ऐसे में अक्सर लोगों को लगता है कि उनके एसी की गैस खत्म हो गई है। इस बारे में पता करने के लिए लोग तुरंत मैकेनिक बुलाने के बारे में सोचते हैं। हालांकि, कुछ आसान संकेतों और घरेलू तरीकों से ही यह पता लगाया जा सकता है कि AC की गैस कम है या नहीं। सही समय पर समस्या की पहचान करने से न सिर्फ खर्च बचता है बल्कि एसी को जल्दी ठीक करा लेने से उसकी लाइफस्पैन भी बढ़ती है।