बक्सर के डुमरांव निवासी लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपनी पुस्तक ‘मोदी युग का भारत’ के जरिए बीते 12 वर्षों के भारत को देखने की कोशिश की है। किताब में विकास योजनाओं के साथ डिजिटल बदलाव, महिला सशक्तीकरण, विदेश नीति और 2047 के भारत की संभावित तस्वीर को जगह दी गई है। और पढ़ें
बिहटा के कंचनपुर गांव में श्राद्ध भोज के बाद एक साथ 20 लोगों के बीमार पड़ने से ग्रामीणों में चिंता फैल गई। आठ वयस्कों और 12 बच्चों को बुखार, ठंड लगने और कमजोरी की शिकायत के बाद तीन एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। और पढ़ें
गंगा के ऊंचे जलस्तर ने राजमहल गंगा क्रूज की यात्रा को फिलहाल रोक दिया है। भागलपुर में नौ दिनों से ठहरे क्रूज के विदेशी यात्रियों को सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन से पटना भेजा जा चुका है। अब जलस्तर कम होने का इंतजार है, क्योंकि आगे सिमरिया सेतु पार करना क्रूज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। और पढ़ें
बेगूसराय में बाढ़ के कारण शिक्षा व्यवस्था पर दोहरी मार पड़ी है। एक ओर 169 स्कूल पानी और आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं 22 विद्यालयों में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर और सामुदायिक रसोई चल रही हैं। ऐसे हालात में 40 हजार से अधिक बच्चों की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। और पढ़ें
जमुई में पूजा से जुड़े आयोजनों के बीच पानी में डूबने की घटनाओं ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सोनो में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो सगे भाइयों की जान गई, जबकि चकाई में कर्मा पूजा के लिए बालू लेने गई बच्ची की मौत हो गई। तीसरे हादसे में ग्रामीणों ने घाट पर बालू उठाव से बने गहरे गड्ढों को हादसे की वजह बताया है। और पढ़ें
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर के बाढ़ प्रभावित गांवों में हालात कितने चुनौतीपूर्ण हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रभावित टोले तक पहुंचने के दौरान नाव तक घने जंगल में फंस गई। ग्रामीणों ने भोजन, पानी, आवागमन, पशु चारा और आर्थिक संकट की समस्याएं बताईं। और पढ़ें
मधुबनी में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों से काम कराने के मामले ने सुरक्षा और मानव तस्करी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संयुक्त टीम की कार्रवाई के बाद महिला थाना में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जुटी है। और पढ़ें
गयाजी के पावरगंज में 10 दिवसीय गणपति महोत्सव की शुरुआत हो गई है। यहां लगातार दसवें वर्ष मुंबई से करीब 1700 किलोमीटर का सफर तय कर गणपति बप्पा की प्रतिमा ट्रेन से लाई गई है। इस बार 4.5 फीट ऊंची प्रतिमा को मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस के पार्सल वैन से लाया गया। और पढ़ें
अलाउद्दीन को जनेऊ धारण कराया गया और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने सनातन धर्म का अध्ययन करने और उसकी विचारधारा को समझने के बाद अपनी इच्छा से धर्म अपनाने का निर्णय लिया है। और पढ़ें
वैशाली में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक के दौरान PDS दुकानों पर मिल रहे चावल की गुणवत्ता का मुद्दा प्रमुखता से उठा। खराब चावल की शिकायतों पर मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने नाराजगी जताते हुए एक अधिकारी को फटकार लगाई और राइस मिलों से आने वाले घटिया चावल की उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही। और पढ़ें
बिहार एसटीईटी 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी। परीक्षा का आयोजन नवंबर 2026 के पहले सप्ताह से संभावित है। और पढ़ें
बिहार कैबिनेट ने राज्य में धार्मिक पर्यटन, कृषि, रोजगार, स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, खनन और नागरिक उड्डयन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। गया के विष्णुपद मंदिर क्षेत्र के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकास के लिए ₹2,520 करोड़ तथा सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना के लिए ₹996.05 करोड़, यानी कुल ₹3,516.05 करोड़ की स्वीकृति प्रमुख फैसला है। और पढ़ें
पूर्णिया के चपय गांव में अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपनी बेटी से रिश्ता खत्म करने का एलान करते हुए उसके पुतले की अर्थी निकाली और दाह संस्कार की रस्म निभाई। ढोल-बाजे के साथ निकाली गई पुतले की अर्थी और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई इस रस्म की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। और पढ़ें
गया के केनार गांव में कभी कांसा-पीतल के बर्तन बनाने का काम करीब 80 घरों में होता था और यहां के बर्तनों की मांग बड़े शहरों तक थी। मशीनों से बने सस्ते बर्तनों, बढ़ती महंगाई और पूंजी की कमी ने इस पुश्तैनी कारोबार को गहरे संकट में डाल दिया है। अब महज चार-पांच घरों में यह कला बची है। और पढ़ें
लखीसराय के चानन प्रखंड में निगरानी विभाग की टीम ने बीपीआरओ ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई मंगलवार को चानन प्रखंड कार्यालय में की गई। ब्रजेश कुमार मूल रूप से हलसी प्रखंड में पदस्थापित हैं और चानन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। और पढ़ें
Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ से लोग परेशान हैं। 15 जिलों के करीब 50 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि दी। उन्होंने क्या कहा? आइए जानते हैं... और पढ़ें
दिशा सालियान केस में सीबीआई की एफआईआर के बाद सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने बड़ा दावा किया है। सहरसा स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिशा सालियान की मौत के मामले में हत्यारे पकड़े गए तो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे की सच्चाई भी सामने आ जाएगी। और पढ़ें
कोलकाता से पूर्णिया ले जाई जा रही करीब 5 टन प्रतिबंधित चाइनीज थाई मांगूर मछली मत्स्य विभाग ने दो ट्रकों से जब्त की। कार्रवाई में चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में लंबे समय से अवैध कारोबार की बात सामने आई है। और पढ़ें
समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर मस्जिद के पास सोमवार आधी रात नशे में बेटे द्वारा पिता पर कुदाल से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे लेने के बाद बेटा सॉल्यूशन पीकर घर लौटा और माता-पिता से विवाद करने लगा। और पढ़ें
वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में कच्ची दरगाह-सिक्स लेन पुल पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार और डंपर की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चकसिकंदर के पास हुआ। और पढ़ें
बिहार दरोगा भर्ती, बीपीएससी 70वीं परीक्षा और बीएसएससी समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर प्रतियोगी अभ्यर्थियों ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी मैदान से राजभवन मार्च के लिए निकले छात्रों को जेपी गोलंबर और डाक बंगला चौराहे पर पुलिस और सीआरपीएफ ने रोक दिया। और पढ़ें
बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पीढौली पंचायत में जमींदारी बांध के किनारे मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। और पढ़ें
औरंगाबाद के जम्होर स्थित विष्णुधाम मंदिर परिसर में 25 और 26 सितंबर को दो दिवसीय पितृपक्ष महोत्सव 2026 का आयोजन होगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा ने पुनपुन-बटाने संगम क्षेत्र का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा, यातायात और पिंडदान स्थल की व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। और पढ़ें
केरल में 13 किलो से अधिक एमडीएमए बरामदगी मामले में एसआईटी ने बिहार के भागलपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने केरल पुलिस को उनकी 144 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी। पुलिस के अनुसार जांच में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
और पढ़ेंबेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनएच-333बी स्थित हीरा टोल जीरोमाइल चौक के पास एक डाक पार्सल पिकअप से 1,186.92 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार शराब की खेप झारखंड के दुमका से मुंगेर पुल के रास्ते बिहार लाई जा रही थी। और पढ़ें
बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्राणपुर (उर्दू) में प्रार्थना के दौरान बच्चों के बीच विवाद के बाद छात्रा मनतसा खातून के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रा के शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है और गंभीर हालत में उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है। और पढ़ें
बिहारशरीफ शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक को देखते हुए नगर निगम ने स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने का अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दिन प्रशिक्षित टीम ने डॉग कैचर वाहन की मदद से छह आवारा कुत्तों को सुरक्षित पकड़ा और शहर की सीमा से बाहर भेज दिया। और पढ़ें
UCC Controversy : बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्णय पर चलते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता को हरी झंडी दिखाएगा? शाह के बयान के बाद जिस तरह से एनडीए के घटक दलों का बयान आ रहा है, वह सवाल खड़ा कर रहा। और पढ़ें
समान नागरिक संहिता को लेकर एनडीए में अब अलग-अलग राय सामने आने लगी है। गृह मंत्री अमित शाह के 2029 से पहले 21 राज्यों में यूसीसी लागू करने के ऐलान के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। आखिर चिराग ने क्यों कहा कि ड्राफ्ट देखे बिना फैसला जल्दबाजी होगी? जानिए यूसीसी पर क्या है उनका पूरा रुख... और पढ़ें