फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: रघुनाथ मंदिर में युवतियों ने संभाली आरती और शंखनाद की कमान, हर मंगलवार को दिखेगी समानता की तस्वीर

Wed, 28 Oct 2026 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्री रघुनाथ जी जम्मू आरती संस्थान की ओर से शुरू की गई इस पहल के तहत अब हर मंगलवार को युवतियां मंदिर में आरती करेंगी और शंख बजाकर धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
मंगलवार को युवतियों ने विधि-विधान से आरती की और शंखनाद से मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के ऐतिहासिक श्री रघुनाथ मंदिर में युवतियों ने आरती और शंखनाद की जिम्मेदारी संभालकर महिला सशक्तीकरण की दिशा में नई पहल की है। श्री रघुनाथ जी जम्मू आरती संस्थान की ओर से शुरू की गई इस पहल के तहत अब हर मंगलवार को युवतियां मंदिर में आरती करेंगी और शंख बजाकर धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाएंगी। मंगलवार को युवतियों ने विधि-विधान से आरती की और शंखनाद से मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।

विज्ञापन


संस्थान की इस पहल से युवतियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को करीब से समझने तथा उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। साथ ही, धार्मिक आयोजनों में जिम्मेदारी मिलने से उनमें आत्मनिर्भरता और सार्वजनिक मंच पर अपनी भूमिका निभाने का विश्वास बढ़ेगा। यह पहल अन्य युवतियों को भी सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में आगे आने के लिए प्रेरित कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें