फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशे की जड़ें खत्म करने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
- नशे के खिलाफ एकजुट हुए आईबी कॉलेज के विद्यार्थी, लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के छह वर्ष पूरे होने पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने भारत को नशामुक्त बनाने और अपने परिवार, मित्रों व आसपास के लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया।
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा और उचित मार्गदर्शन के माध्यम से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। उप-प्राचार्या डॉ. किरण मदान ने नशे को युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए इसके दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी खुशबू ने कहा कि युवाओं की असली ताकत उनके ज्ञान, कौशल और चरित्र में है। स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण के लिए समाज का नशामुक्त होना जरूरी है। इस अवसर पर कनक शर्मा, डॉ. नीतू व सहायक प्राध्यापक कुलदीप मौजूद रहे।
12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें