पानीपत। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा वीरवार को सेक्टर 13-17 स्थित भाजपा जिला कार्यालय श्याम कमल में जनता दरबार लगाएंगे।
यह जानकारी उनके निजी सचिव देवेंद्र संधू ने दी है। उन्होंने बताया कि शिविर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। दरबार में शिक्षा मंत्री आमजन की समस्याएं व शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे।