फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा आर्या प्रकरण: एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया, बरेली से भी लौटी टीम

Mon, 19 Oct 2026 09:38 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्तूबर को कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने मारपीट, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्द कहने, धोखाधड़ी और हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे मंत्री के बयान दर्ज कर लिए। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में टीम ने मामले से संबंधित वायरल ऑडियो को भी कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


कल टीम इस ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। उधर, बरेली गई एसआईटी की एक टीम दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाकर लौट आई है। इन कदमों के बाद अब मामले की जांच में और तेजी आने की उम्मीद है।

मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्तूबर को कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने मारपीट, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्द कहने, धोखाधड़ी और हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें कंपनियों में निदेशक पद से हटा दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई थी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: मंत्री खजान दास का रेखा आर्य को लेकर बयान, कहा- पति पर लगाए आरोपों से इत्तेफाक नहीं रखते

Trending Videos
विज्ञापन

मंत्री की तबीयत खराब होने के कारण पहले उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। एसआटी प्रभारी जया बलोनी ने बताया कि सोमवार देर शाम टीम ने मंत्री के बयान ले लिए गए हैं। उधर, जांच के सिलसिले में बरेली गई एसआईटी की टीम गिरधारी लाल साहू से जुड़े ठिकानों पर पहुंची और दस्तावेज व अन्य साक्ष्य जुटाए। हालांकि, गिरधारी से पूछताछ नहीं हो सकी। अब जांच टीम मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों का उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें