फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water drainage has become a problem in

Dehradun News: आदर्श विहार में पानी की निकासी बनी मुसीबत, सड़क पर हुआ जलभराव

Mon, 19 Oct 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 19 Oct 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Water drainage has become a problem in
नगरपालिका के वार्ड नंबर आठ आदर्श विहार में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों के बाहर गंदा पानी भरा होने से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों के अंदर बैठना और सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


आदर्श विहार में पानी की निकासी ठप होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थानीय निवासी विनीत कुमार, गोपाल शर्मा, नीरज, विष्णु दत्त त्रिपाठी, ज्योति सहित अन्य लोगों ने बताया कि क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी की समस्या लंबे समय से बनी है। सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है और क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा भी बना है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन से कई बार शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने कहा कि क्षेत्र का शीघ्र निरीक्षण कराकर पानी निकासी की समस्या को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed