फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Iran Minab memorial Germany Afd Election win west asia russia ukraine pak china bangladesh news

विदेश की समाचार: रूस ने किया एलान- सेंट पीटर्सबर्ग में बंद होगा जर्मन वाणिज्य दूतावास

Mon, 07 Sep 2026 08:54 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 07 Sep 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
World Updates Iran Minab memorial Germany Afd Election win west asia russia ukraine pak china bangladesh news
विदेश की समाचार सुर्खियां - फोटो : अमर उजाला
रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सेंट पीटर्सबर्ग स्थित जर्मन वाणिज्य दूतावास को बंद करने का एलान किया। यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच जर्मनी की कार्रवाई के जवाब में उठाया गया है।
विज्ञापन


रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जर्मन वाणिज्य दूतावास को 18 सितंबर तक अपना काम बंद करना होगा और उसके कर्मचारियों को रूस छोड़ना होगा। मंत्रालय ने देश में जर्मन सांस्कृतिक केंद्रों को बंद करने के पहले लिए गए फैसले की भी पुष्टि की। इनके कर्मचारियों को रविवार तक रूस छोड़ना होगा।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि ये कदम जर्मनी के उस "अमित्रवत" फैसले के जवाब में उठाए गए हैं, जिसमें बुधवार को जर्मनी ने बॉन स्थित रूसी वाणिज्य दूतावास और बर्लिन स्थित रूसी हाउस सांस्कृतिक केंद्र को बंद करने का फैसला किया था। जर्मनी ने चार अगस्त को लीपजिग/हाले हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले की कोशिश के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया था। उस दौरान एक यूक्रेनी विमान के पास विस्फोटकों से लदा ड्रोन मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हवाई अड्डा यूक्रेन को सहायता पहुंचाने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मालवाहक केंद्र है। बाद में ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया गया था। मॉस्को ने इस घटना में शामिल होने से इनकार किया है।

जर्मनी में क्षेत्रीय चुनाव, धुर-दक्षिणपंथी एएफडी की जीत
जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सोनी-एनहाल्ट में रविवार को हुए क्षेत्रीय चुनाव में धुर-दक्षिणपंथी पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) को बड़ी जीत मिलने का अनुमान है। हालांकि, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली धुर-दक्षिणपंथी राज्य सरकार बनाने की उसकी महत्वाकांक्षा तुरंत स्पष्ट नहीं हुई। पार्टी के 35 वर्षीय उम्मीदवार उलरिच सीगमंड ने इसे ऐतिहासिक प्रदर्शन बताया। उन्होंने कहा कि चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने उनके अभियान में मदद की। एआरडी सार्वजनिक प्रसारक से सीगमंड ने कहा, "हमने इतिहास रचा है।" मतदाताओं ने संकेत दिया है कि "चीजें ऐसे ही नहीं चल सकतीं।" एग्जिट पोल और शुरुआती मतगणना के आधार पर एएफडी को करीब 44 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। यह पांच साल पहले के प्रदर्शन से दोगुना है। मर्ज़ की केंद्र-दक्षिणपंथी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन को 18.5 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। एएफडी की राष्ट्रीय सह-नेता एलिस वीडेल ने इस परिणाम को "सनसनीखेज" बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी को शासन करने का "बहुत स्पष्ट जनादेश" मिला है।

जंग के दौरान जान गंवाने वाली ईरानी छात्राओं की याद में मिनाब में बनेगा स्मारक
ईरान के मिनाब में शजरे तैय्यबेह स्कूल में 100 से अधिक छात्राओं की मौत के बाद इसे अब स्मारक में बदला जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल की ईरान के खिलाफ जंग के शुरुआती दौर के 28 फरवरी के हमलों में यह स्कूल निशाना बना था। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में 100 से अधिक छात्राएं मारे गई थीं। कई महीने बाद भी ट्रंप प्रशासन ने सीधे हमले की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की है। हमले में इस स्कूल की इमारत को खासा नुकसान पहुंचा था। मलबे में आधी दबी डेस्क और गिरी छतें आज भी उस भयावह पल की गवाही देती हैं। इन खंडहरों को ऐतिहासिक रिकॉर्ड के तौर पर सुरक्षित रखने की मांग की जा रही है। होर्मोजगन के गवर्नर मोहम्मद अशौरी तजियानी ने इसे युद्ध संग्रहालय और स्मारक बनाने की बात कही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीन छात्राओं की लाशें अब भी नहीं मिली हैं।

खत्म हुई अमेरिका पर निर्भरता... यूरोप ने लांच किया पहला व्यावसायिक रॉकेट
इसार एयरोस्पेस नाम के एक जर्मन स्पेस स्टार्टअप ने इतिहास रच दिया है। कंपनी ने शनिवार रात 10:12 बजे महाद्वीपीय यूरोप (कांटिनेंटल यूरोप) से पहला व्यावसायिक रॉकट सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में लॉन्च किया। ऑनवर्ड एंड अपवर्ड नाम के इस मानव रहित मिशन के तहत स्पेक्ट्रम रॉकेट ने आर्कटिक नॉर्वे के एंडोया स्पेसपोर्ट से उड़ान भरी और अपनी कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंच गया। स्पेक्ट्रमअपने साथ कुल 5 छोटे सैटेलाइट्स और 1 विशेष तकनीकी उपकरण लेकर गया। यूरोपीय धरती से किसी निजी तौर पर विकसित व्यावसायिक रॉकेट का कक्षा में पहुंचने का यह पहला मामला है।

इकलौता रॉकेट 2023 में हुआ था रिटायर
2023 से 2025 के बीच यूरोप अंतरिक्ष में जाने के लिए पूरी तरह से अमेरिका पर निर्भर हो गया था। यूरोप के पास एरियन 5 नाम का एक बहुत ही सफल और भारी रॉकेट था लेकिन जुलाई 2023 में यह रिटायर हो गया। उसका नया वर्जन एरियन 6 तैयार नहीं था। ऐसे में यूरोप अंतरिक्ष के क्षेत्र में पूरी तरह अमेरिका पर निर्भर हो गया था।

ब्रिटेन : वजन घटाने की दवा आई भी नहीं और ब्लैक मार्केट में छा गई
ब्रिटेन में वजन घटाने वाली नई दवा रेटाटूटाइड फार्मास्यूटिकल कंपनी एली लिली के लिए सिरदर्द बन गई है। यह इंजेक्शन अभी तक किसी भी नियामक संस्था द्वारा इंसानों के इस्तेमाल के लिए मंजूर नहीं हुआ है लेकिन ब्लैक मार्केट में इसकी नकली और गौरकानूनी नकलों की बाढ़ आ गई है। विशेषज्ञों ने बताया कि यह संभवतः पहली बार होगा कि किसी प्रयोगात्मक दवा के नकली वर्जन इतने व्यापक रूप से उपलब्ध हो रहे हैं, जबकि असली दवा अभी टेस्ट के दौर से ही गुजर रही है। रेटा नाम से मशहूर हो चुकी इस दवा की शीशियां ब्रिटेन में जिम, नेल और व्यूटी सैलून, हेयरड्रेसर, सोशल मीडिया और यहाँ तक कि सड़क पर फूल बेचने वालों के पास भी बिक रही हैं।

अंगूर की बेलों पर संकट, बदल रहा यूरोप का सदियों पुराना वाइन संसार
यूरोप में बढ़ता तापमान अब केवल मौसम और खेती का स्वरूप नहीं बदल रहा, बल्कि सदियों पुरानी वाइन परंपरा को भी प्रभावित कर रहा है। फ्रांस में भीषण गर्मी के कारण अंगूर की कटाई सामान्य समय से काफी पहले शुरू हो गई है, जबकि स्पेन में बढ़ता सूखा और पानी का संकट चिंता बढ़ा रहा है। फ्रांस-24 की रिपोर्ट के अनुसार पहले फ्रांस में अंगूर की कटाई सितंबर के अंत में शुरू होती थी और कई बार नवंबर की
शुरुआत तक चलती थी। अब कई क्षेत्रों में यह काम अगस्त के अंतिम सप्ताह में ही शुरू हो गया है। लगातार बढ़ती गर्मी अंगूर को जल्दी पका रही है, जिससे देश के महत्वपूर्ण वाइन उद्योग के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed