फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Separate mass shootings in South Africa townships leave at least many people dead

गोलीबारी में 27 लोगों की मौत: दक्षिण अफ्रीका में एक सप्ताह में 38 लोगों की गई जान, गैंगवार की आशंका

Sun, 27 Sep 2026 02:22 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, जोहान्सबर्ग
पीटीआई, जोहान्सबर्ग Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 27 Sep 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
Separate mass shootings in South Africa townships leave at least many people dead
Cyber Crime - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
दक्षिण अफ्रीका दो अलग-अलग सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने बताया कि जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित वेडेला टाउनशिप में शनिवार रात एक बार में आठ संदिग्धों ने एके-47 राइफलों और पिस्तौल से अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 15 अन्य लोग गोली लगने से घायल हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
एक अलग बयान में पुलिस ने बताया कि केप टाउन के पास लैंडले में रविवार तड़के करीब 1 बजे एक दुकान में हुई सामूहिक गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 11 अन्य लोग घायल हुए। पुलिस ने बताया कि वह इस मामले में भी कई संदिग्धों की तलाश कर रही है, हालांकि उनकी सटीक संख्या नहीं बताई गई है।
विज्ञापन


इन दोनों घटनाओं के कुछ ही दिन पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी तट के शहर डरबन के पास एक घर में आयोजित पार्टी में तीन बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी। उस हमले में एक गर्भवती महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सामूहिक गोलीबारी के दोनों मामलों में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दक्षिण अफ्रीका लंबे समय से हिंसक अपराध की ऊंची दर से जूझ रहा है। हालांकि, इस सप्ताह हुई सामूहिक गोलीबारी की लगातार घटनाओं ने देश में भी चिंता बढ़ा दी है, जहां दुनिया में हिंसक अपराध की दर पहले से ही काफी ऊंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed