{"_id":"5c8d6971bdec2213fc30565e","slug":"shanghai-cooperation-organization-will-do-anti-terrorism-practice-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल शंघाई सहयोग संगठन करेगा संयुक्त आतंकवाद निरोधी अभ्यास","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
इस साल शंघाई सहयोग संगठन करेगा संयुक्त आतंकवाद निरोधी अभ्यास
Sun, 17 Mar 2019 02:54 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 17 Mar 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
शंघाई सहयोग संगठन (फाइल)
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) द्वारा इस साल आयोजित किये जाने वाले संयुक्त आतंकवाद निरोधी अभ्यास में भारत, पाकिस्तान और संगठन के अन्य सदस्य देश हिस्सा लेंगे। शिन्हुआ संवाद समिति की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में एससीओ के क्षेत्रीय आतंकवाद-निरोधी ढांचे (आरएटीएस) की 34वीं बैठक के दौरान संयुक्त अभ्यास ‘सेरी-अर्का एंटीटेरर 2019’ की घोषणा की गई।
विज्ञापन
एससीओ में चीन के साथ कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान हैं। चीन की प्रभावी भूमिका वाले इस संगठन में भारत और पाकिस्तान 2017 में शामिल हुए। बैठक में भारत, कजाखिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान के सक्षम प्रतिनिधिमंडल के साथ ही आरएटीएस की कार्यकारी समिति के सदस्य इस बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन