{"_id":"6afd705c194cdc699e03b127","slug":"bangladesh-violence-sheikh-hasina-return-awami-league-bnp-explained-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में बवाल: शेख हसीना की वापसी से पहले कई जगह आगजनी और हिंसा, पुलिस अधिकारी की गाड़ी भी फूंकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश में बवाल: शेख हसीना की वापसी से पहले कई जगह आगजनी और हिंसा, पुलिस अधिकारी की गाड़ी भी फूंकी
Wed, 18 Nov 2026 03:01 PM IST
राकेश कुमार
एएनआई, ढाका।
एएनआई, ढाका।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:01 PM IST
सार
बांग्लादेश में शेख हसीना की अगले महीने प्रस्तावित वापसी से पहले कई इलाकों में आगजनी और हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। गाजीपुर में पुलिस उपायुक्त की गाड़ी जला दी गई, जबकि गोपालगंज में भी हिंसा की खबरें हैं। हसीना ने भारत स्थित बांग्लादेश दूतावास से अपना पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र मांगा है। इस बीच प्रत्यर्पण की मांग और टली हुई कांसुलर वार्ता के कारण भारत-बांग्लादेश संबंध भी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंसा
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगले महीने प्रस्तावित वापसी से पहले कई इलाकों में हिंसा और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। इससे देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। गाजीपुर में प्रदर्शनकारियों ने ढाका-मयमनसिंह हाईवे पर पुलिस उपायुक्त (डीसी) की गाड़ी में आग लगा दी। इसके अलावा कई जगहों पर सड़क जाम करने और पुलिस के वाहनों को निशाना बनाने की खबरें भी आई हैं। इन घटनाओं को शेख हसीना की संभावित वापसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
किन इलाकों में हुई आगजनी और हिंसा?
बांग्लादेश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन और हिंसा की घटनाएं हुई हैं। प्रतिबंधित अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों को इन घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज से भी सड़क जाम और पुलिस वाहनों में आग लगाने की खबरें सामने आई हैं।
शेख हसीना अगस्त 2024 में बांग्लादेश में हुए हिंसक विद्रोह के बाद देश छोड़कर भारत आ गई थीं। इस विद्रोह के चलते उनका 15 साल का शासन खत्म हो गया था। वह तब से भारत में रह रही हैं। अब उन्होंने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश दूतावास से अपना पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र वापस मांगा है। बताया गया है कि उन्होंने ऐसा अगले महीने प्रस्तावित अपनी वापसी की तैयारी के लिए किया है।
इस बीच बांग्लादेश में उन्हें बड़ी कानूनी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। 2024 के विद्रोह के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई घातक कार्रवाई के मामले में एक विशेष न्यायाधिकरण ने उनकी गैरमौजूदगी में उन्हें मौत की सजा सुनाई है। हालांकि, हसीना ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है और कानूनी कार्यवाही की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें: हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बरसे सऊदी लड़ाकू विमान: यमन में 60 सैन्य ठिकाने को किया तबाह, 17 लोगों की मौत
बीएनपी ने हसीना की वापसी पर क्या कहा?
बांग्लादेश की सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र वापस मांगने के हसीना के कदम को राजनीतिक दिखावा बताया है। पार्टी के संयुक्त महासचिव खैरुल कबीर खोकोन ने एएनआई से फोन पर बातचीत में आरोप लगाया कि हसीना देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।
खोकोन ने कहा, 'शेख हसीना पासपोर्ट मांगने जैसे कदम उठाकर अस्थिरता पैदा करना चाहती हैं। बांग्लादेश के लोगों ने उनके इन कदमों को खारिज कर दिया है। उन्होंने देश में सामूहिक हत्याएं कराईं और भारत में शरण ली। बांग्लादेश में पहले ही राष्ट्रीय सहमति बन चुकी है कि उनकी राजनीतिक भूमिका को खारिज कर दिया गया है। उन पर मानवता के खिलाफ अपराध, अपहरण, हत्या और दूसरे गंभीर अपराधों के आरोप हैं। इसलिए अब बांग्लादेश की राजनीति में उनकी वापसी की कोई संभावना नहीं है।'
भारत-बांग्लादेश के रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा?
बांग्लादेश ने भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की औपचारिक मांग की है। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले सप्ताह कहा था कि यह कानूनी मामला है और इसे उसी के अनुसार देखा जाएगा।
वहीं, भारत और बांग्लादेश के बीच 17 और 18 नवंबर को ढाका में होने वाली पांचवें दौर की कांसुलर वार्ता टाल दी गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि दोनों देश व्यापार, रेलवे, जल संसाधन और सीमा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर बातचीत जारी रखे हुए हैं। जायसवाल के मुताबिक, भारत बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्य को ध्यान में रखकर संबंध बनाए रखना चाहता है। टाली गई वार्ता की नई तारीख दोनों देशों की आपसी सहमति से तय होगी। इसमें यात्रा से जुड़े इंतजामों पर भी चर्चा की जाएगी।

- गाजीपुर में हमला: ढाका-मयमनसिंह हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस उपायुक्त की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
- गोपालगंज में हिंसा: शेख हसीना के गृह जिले में भी सड़क जाम और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं।
- पुलिस की कार्रवाई: प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सुरक्षा बल आंसू गैस के गोले छोड़ रहे हैं। लाठीचार्ज के साथ गिरफ्तारियां भी की जा रही हैं।