फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   14 indians safe yemen yacht firing incident saudi arabia allegation

यमन के पास यॉट पर गोलीबारी का मामला: सभी 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित, हूतियों ने सऊदी अरब पर लगाया था आरोप

Fri, 23 Oct 2026 01:47 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, सना।
एएनआई, सना। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2026 01:47 PM IST
सार

यमन के समुद्री क्षेत्र में गोलीबारी का निशाना बनी यॉट पर सवार सभी 14 भारतीय सुरक्षित हैं। हूती विद्रोहियों ने आरोप लगाया था कि सऊदी अरब ने लाल सागर में जुकर द्वीप के पास यॉट को निशाना बनाया। इस बीच, भारत और संयुक्त राष्ट्र ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए शांति बहाल करने की अपील की है।

विज्ञापन
14 indians safe yemen yacht firing incident saudi arabia allegation
यमन के पास यॉट पर गोलीबारी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यमन के समुद्री क्षेत्र में 22 अक्तूबर को गोलीबारी का निशाना बनी एक यॉट पर सवार सभी 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। यमन में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। दूतावास के मुताबिक, सभी भारतीय यमन के होदेदा के आसपास हैं। दूतावास ने कहा है कि वह उनकी सुरक्षा और कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए काम करता रहेगा।
विज्ञापन


हूतियों ने सऊदी अरब पर क्या आरोप लगाया?
इस घटना के बाद यमन के हूती विद्रोहियों ने आरोप लगाया था कि सऊदी अरब ने लाल सागर में जुकर द्वीप के पास 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक यॉट को निशाना बनाया। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा था कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यॉट पर सवार सभी लोग भारतीय नागरिक हैं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि यमनी सशस्त्र बलों ने उन्हें बचाने के लिए अभियान शुरू किया है। 
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने पहले क्या बताया था?
भारतीय दूतावास ने इससे पहले कहा था कि वह 22 अक्तूबर को यमन के तट के पास हुई घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है। अब दूतावास ने सभी 14 भारतीयों के सुरक्षित होने की जानकारी दी है। दूतावास ने उनके सुरक्षित रहने को सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी रखने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब में भारतीय की मौत से भी जुड़ा है मामला
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हुई थी। रियाद स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक, मरने वालों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। इस घटना में दो अन्य भारतीय नागरिक घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें: लाल सागर में आखिर क्या हुआ?: 14 भारतीयों वाली नौका पर सऊदी अरब के हमले का दावा, हूतियों ने लगाए आरोप


भारत ने सऊदी अरब के ठिकानों पर हमलों की निंदा की
भारत ने सऊदी अरब के नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचे पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की है। इनमें दम्माम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सऊदी अरामको के शायबा तेल क्षेत्र पर हुए हमले भी शामिल हैं। भारत ने क्षेत्र में जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद जताई है।

संयुक्त राष्ट्र ने भी जताई चिंता
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने क्षेत्र में बढ़ती दुश्मनी और सऊदी अरब में नागरिक ठिकानों पर हूतियों के लगातार हमलों की निंदा की है। उन्होंने इन हमलों को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया और कहा कि इससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं तथा क्षेत्रीय तनाव गहरा रहा है। गुटेरेस ने सभी पक्षों से संयम बरतने और यमन के लिए राजनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed