{"_id":"6acdb88b65e3b8db7b0111c1","slug":"video-youth-beaten-to-death-with-stick-over-trivial-matter-in-sitapur-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में मामूली बात पर डंडे से पीटकर युवक की हत्या, पिता ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में मामूली बात पर डंडे से पीटकर युवक की हत्या, पिता ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप
यूपी सीतापुर में मामूली बात पर डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना महमूदाबाद क्षेत्र के पचदेवरा गांव की है। गांव निवासी शिवाकांत वर्मा (25) की हत्या हुई है। आरोप ग्राम प्रधान पर है। परिजनों ने बताया कि शिवाकांत बिलौली बाजार चौराहे पर सरिया-सीमेंट की दुकान में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक था। पिता खेती करते हैं, जबकि भाई श्रीकांत हरियाणा में नौकरी करता है।
पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि ग्राम प्रशासक ने बेटे शिवाकांत को डंडे से पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि प्रधान के खिलाफ तहरीर मिली है। मौके पर फील्ड यूनिट बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। केस दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपों की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।